शेखपुरा के अरियरी प्रखंड के फरपर, ककरार समेत आसपास के गांवों में पराली जलाने पर रोक और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से बुधवार को एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान सामाजिक कार्यकर्ता एवं सांसद प्रतिनिधि इंजीनियर सचिन सौरभ के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। खेतों का दौरा, फसल और मौसम के प्रभाव पर चर्चा अभियान के तहत ग्रामीण चौपाल से जुड़े सदस्यों ने विभिन्न खेतों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से खरीफ फसल की कटाई की स्थिति, रबी मौसम की तैयारी, बदलते मौसम का प्रभाव और वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन के तरीकों पर विस्तृत बातचीत की।इस दौरान किसानों ने बताया कि धान कटाई का काम उत्साह के साथ तेज़ी से चल रहा है। किसानों को बांटे गए फलदार पौधे जागरूकता कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक किसान को एक-एक फलदार वृक्ष का पौधा भी भेंट किया गया। आयोजकों का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भविष्य में किसानों की आय में वृद्धि करना है।ग्रामीणों ने पौधे पाकर अभियान की सराहना की और इसे उपयोगी बताया। पराली जलाना पर्यावरण और मिट्टी दोनों का दुश्मन- सचिन सौरभ किसानों को संबोधित करते हुए इंजीनियर सचिन सौरभ ने स्पष्ट कहा कि पराली जलाना एक गैर-जिम्मेदाराना कदम है, जिसके गंभीर दुष्परिणाम कृषि और पर्यावरण दोनों पर पड़ते हैं।उन्होंने बताया कि पराली दहन से वायु में सल्फर, कार्बन डाइऑक्साइड और नाइट्रिक ऑक्साइड जैसी हानिकारक गैसें बढ़ जाती हैं, जिससे वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है।साथ ही मिट्टी के लाभकारी जीवाणु नष्ट हो जाते हैं, उर्वरता घटती है और भविष्य की पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ता है। पराली जलाने पर सरकारी योजनाओं से वंचित होने की चेतावनी इंजीनियर सौरभ ने यह भी चेतावनी दी कि यदि कोई किसान पराली जलाता पाया गया तो उसे सरकार द्वारा दी जाने वाली कई कृषि योजनाओं, अनुदानों और सुविधाओं से वंचित होना पड़ सकता है।उन्होंने किसानों से अपील की कि पराली प्रबंधन के ऑप्शनल और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाते हुए अपनी फसल और पर्यावरण दोनों की सुरक्षा करें। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा चौपाल कार्यक्रम में मुकेश कुमार, दीपक कुमार, साजन कुमार, इम्तियाज खान समेत कई किसान और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।अभियान को लेकर गांव में सकारात्मक चर्चा है और ग्रामीणों ने इसे समय की आवश्यकता बताया है।
https://ift.tt/taMgoYH
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply