DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

परसौनी में धानकटनी के प्रयोग का निरीक्षण करने को पहुंचे डीएम ने हंसुआ लेकर खुद काटी फसल

भास्कर न्यूज |सीतामढ़ी बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत अगहनी धान फसल की कटनी प्रयोग का निरीक्षण बुधवार को डीएम रिची पांडेय द्वारा डुमरा प्रखंड के माधोपुर रौशन पंचायत अंतर्गत परसौनी गांव में किया गया। डीएम किसान हरिशचंद्र झा के खेत पहुंचे और हंसुआ लेकर फसल कटनी प्रक्रिया का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। फसल कटनी प्रयोग किसानों की उपज, उत्पादन क्षमता और फसल में संभावित क्षति का आकलन करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके तहत प्लॉट चयन संभावित रैंडम पद्धति से किया जाता है। निरीक्षण के लिए चयनित प्लॉट का आकार 10 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा रखा गया, यानी कुल 50 वर्ग मीटर। इस प्लॉट से कुल 36 किलो 100 ग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। इससे प्रति हेक्टेयर 72.20 क्विंटल उत्पादन का अनुमान लगाया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्थानीय किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को जाना। उन्होंने फसल कटनी के साथ-साथ चल रही कृषि योजनाओं और कार्यक्रमों पर किसानों से फीडबैक लिया। डीएम ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं। उनकी मेहनत और उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। उनकी आय में वृद्धि और फसल सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फसल कटनी प्रयोग पूरी पारदर्शिता और वैज्ञानिक तरीके से किया जाए, ताकि किसानों को योजनाओं और मुआवजे का लाभ समय पर मिल सके। मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शंभू मांझी, सीओ डॉली झा, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी रणधीर कुमार, अवर सांख्यिकी पदाधिकारी अमोद कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक रौशन कुमार, सिद्धार्थ शंकर, मुकुंद कुमार तथा रणकेशरी सिंह भी थे।


https://ift.tt/Fy3ZNVY

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *