खगड़िया के परबत्ता प्रखंड में शनिवार को ‘नई चेतना’ कार्यक्रम के तहत महिला खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रखंड जीविका कार्यालय द्वारा आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं का सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास बढ़ाना और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना था। पिछले एक माह से विभिन्न ग्राम संगठनों और संकुल संघों में जागरूकता और खेलकूद से संबंधित गतिविधियां चल रही थीं। प्रखंड स्तरीय महिला खेल महोत्सव इन गतिविधियों का समापन था। बैडमिंटन, रस्सी कूद व म्यूजिक चेयर प्रतियोगिताएं हुईं महोत्सव में महिला क्रिकेट लीग, बैडमिंटन लीग, रस्सी कूद लीग, म्यूजिक चेयर, मेहंदी आर्ट और पेंटिंग आर्ट जैसी कई प्रतियोगिताएं शामिल थीं। बड़ी संख्या में महिलाओं ने इनमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का लक्ष्य महिलाओं की छिपी प्रतिभाओं को मंच देना, नेतृत्व क्षमता विकसित करना और शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। रस्सी कूद प्रतियोगिता में रहे विजेता महिला क्रिकेट लीग में परबत्ता प्रखंड के विभिन्न संकुल संघों की टीमों के बीच कड़े मुकाबले हुए। फाइनल में संकल्प संकुल संघ की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि संघर्ष संकुल संघ उपविजेता रहा। रस्सी कूद प्रतियोगिता में संपूर्ण संकुल संघ ने जीत दर्ज की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड परियोजना प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि ‘नई चेतना’ कार्यक्रम का उद्देश्य परबत्ता प्रखंड की महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाना है। महिलाओं का सर्वांगीण विकास- आत्मविश्वास बढ़ाना लक्ष्य उन्होंने कहा कि खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियां महिलाओं में आत्मविश्वास, टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करती हैं, जिससे वे समाज में आगे बढ़ पाती हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय समन्वयक सोनम कुमारी, अनुज राजन, एमआईएस एक्जीक्यूटिव समीर चौहान, अश्वनी कुमार, सामुदायिक समन्वयक राजीव कुमार, कुंदन कुमार, संजीव कुमार, पुनीता कुमारी, अन्नू कुमारी, नीतू कुमारी, सविता कुमारी और बिंदु कुमारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यालय सहायक ओम शंकर कुमार सहित जीविका से जुड़े कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम के सफल संचालन में अहम भूमिका निभाई। ऐसे आयोजनों से महिलाओं की खेल प्रतिभा निखरती समापन समारोह में विजेता एवं सभी प्रतिभागी टीमों को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल महिलाओं की खेल प्रतिभा निखरती है, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और नेतृत्व क्षमता भी मजबूत होती है। प्रखंड जीविका कार्यालय ने जानकारी दी कि नई चेतना कार्यक्रम के तहत भविष्य में भी परबत्ता प्रखंड में इसी तरह के प्रेरणादायी, नवाचारी और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।
https://ift.tt/S8aNowC
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply