DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पनसलवा में JDU का सदस्यता अभियान चला:एक हफ्ते तक जारी रहेगा, पहले दिन 225 लोगों ने सदस्यता लिया

खगड़िया के बेलदौर विधानसभा में गुरुवार को जनता दल (यूनाइटेड) का प्रारंभिक सदस्यता अभियान शुरू हुआ। यह अभियान आगामी वर्ष 2025 से 2028 के लिए चलाया जा रहा है। यह कार्य अगले एक हफ्ते तक जारी रहेगा। पहले दिन 225 कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता हासिल किया यह अभियान बेलदौर विधानसभा के विधायक के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ में सैकड़ों जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधिवत रूप से सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जदयू नेता ऋषभ कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बढ़ती लोकप्रियता, जनकल्याणकारी कार्यों और जनता के बीच मजबूत विश्वास के कारण यह सदस्यता अभियान ऐतिहासिक रहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि निर्धारित लक्ष्य से कहीं अधिक संख्या में लोग पार्टी से जुड़ेंगे। विधायक ने उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। इसी दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव संजीव गुप्ता ने अपने छह कार्यकर्ताओं के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें जदयू जिला उपाध्यक्ष नूतन सिंह पटेल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर जदयू बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह कुशवाहा, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार चौरसिया, उपाध्यक्ष नंदकिशोर मंडल, जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष ऋषभ कुमार, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, तेलोंछ मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार पान, चौथम प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय, पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार खड़ग और पूर्व मुखिया संजय बांगर सहित सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।


https://ift.tt/xacvIfy

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *