पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत 23 फरवरी से चलेगी

पटना | 11031 पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस (11031/11032) का परिचालन 23 फरवरी और 11032 अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत का 26 फरवरी से होगा। यह ट्रेन महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल को जोड़ेगी। यह समस्तीपुर, खगड़िया, पटना और बक्सर के रास्ते चलेगी। जनवरी में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया था। यह गैर-वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन है, जिसमें मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, एयर स्प्रिंग बॉडी, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, स्वच्छ दिव्यांगजन अनुकूल प्रसाधन, फायर डिटेक्शन, टॉक बैक यूनिट जैसी सुविधाएं हैं। 11031 पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत : प्रत्येक सोमवार को पनवेल से सुबह 11:50 बजे खुलेगी। मंगलवार को शाम 6:25 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन, 7:50 बजे हाजीपुर, रात 9:35 बजे मुजफ्फरपुर में रुकते हुए बुधवार को दोपहर 1:50 बजे अलीपुरद्वार पहुंचेगी। 11032 अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत : प्रत्येक गुरुवार को अलीपुरद्वार से सुबह 4:45 बजे खुलेगी। शुक्रवार को रात 8:30 बजे पाटलिपुत्र, रात 12.08 बजे डीडीयू स्टेशनों पर रुकते हुए शनिवार को सुबह 5:30 बजे पनवेल पहुंचेगी।


https://ift.tt/raOocEu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top