DniNews.Live

पधारो म्हारे देश की धुन पर गूंजा एरा का ऑडिटोरियम:राजस्थान स्थापना दिवस पर छात्रों ने बिखेरा राजस्थानी संस्कृति का रंग

‘पधारो म्हारे देश’… इस एक वाक्य ने सोमवार को एरा मेडिकल यूनिवर्सिटी के मिनी ऑडिटोरियम को राजस्थान की रेतीली धरती में बदल दिया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर आयोजित राजस्थान स्थापना दिवस समारोह में मेडिकल के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेषभूषा में घूमर-कालबेलिया जैसे लोक नृत्यों की प्रस्तुति कर पूरा माहौल राजस्थानी रंग में रंग दिया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच दाल-बाटी-चूरमा और गट्टे की सब्जी के स्वाद ने तो मानो सभी को राजस्थान ले जाकर रख दिया। पोस्टर प्रदर्शनी में भव्य किले-महल, रेगिस्तानी रेत के टीले और लोक संस्कृति की झलकियां देखकर लग रहा था जैसे पूरा राजस्थान छोटे से हॉल में समा गया हो। एक छोटे से नाटक में राजस्थान के प्रसिद्ध व्यंजनों को खास अंदाज में पेश किया गया, जिसने दर्शकों की तालियां बटोर लीं। राज्यपाल की पहल, छात्रों में बढ़ी क्रिएटिविटी कार्यक्रम का उद्घाटन लोहिया अस्पताल नर्सिंग विभाग के डीन डॉ. अशोक कुमार विश्नोई और एरा यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डॉ. अब्बास अली महदी ने संयुक्त रूप से किया। कुलपति प्रो. डॉ. अब्बास अली महदी ने कहा, “राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की यह बहुत अच्छी पहल है। विश्वविद्यालयों में अलग-अलग राज्यों के स्थापना दिवस मनाने से विद्यार्थियों में न सिर्फ ज्ञान बढ़ता है बल्कि उनकी क्रिएटिविटी भी निखरती है। राजस्थान क्षेत्रफल के हिसाब से देश का सबसे बड़ा राज्य है। शौर्य, बहादुरी, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भव्य पर्यटन स्थलों के लिए यह राज्य विश्व प्रसिद्ध है। छात्रों को अपने देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, इतिहास और परंपराओं से रूबरू होना चाहिए।” “राजस्थान इमोशनल जुड़ाव भी है” मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कुमार विश्नोई ने कहा, “राजस्थान मेरे लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि एक इमोशनल जुड़ाव है। राज्यपाल जी की यह पहल सराहनीय है। छात्रों ने कम समय में राजस्थान की संस्कृति, इतिहास और परंपराओं को बहुत खूबसूरती से पेश किया।” उन्होंने आगे कहा, “राजस्थान का थार रेगिस्तान देश का सबसे बड़ा मरुस्थल है, जहां ऊंट सफारी और रेत के टीले पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। घूमर, कालबेलिया जैसे लोक नृत्य और पुष्कर मेला यहां की संस्कृति की पहचान हैं। देश के सफल बिजनेसमैनों में 80 प्रतिशत राजस्थान से जुड़े हैं। छात्रों को मोबाइल से निकलकर भारत घूमना चाहिए और राज्यों की विविधता को समझना चाहिए।” नृत्य, स्किट, रंगोली… हर प्रतियोगिता में छाई छात्रों की प्रतिभा कार्यक्रम में मेडिकल छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी लोक गीतों पर आधारित आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। स्किट, स्पीच, लोक गीत, प्रश्नोत्तरी, रंगोली, ट्रेडिशनल लोक नृत्य, ग्रुप डांस, पोस्टर प्रदर्शनी, मॉडल मेकिंग और चार्ट मेकिंग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पुरस्कार विजेता: स्किट प्रतियोगिता
– प्रथम पुरस्कार: फरहा अहमद, कशिश अंसारी, असरा इकबाल, कुलसुम रिजवी, फलक, आदर्श चौरसिया, आर्या गुप्ता, प्रतीक्षा कौशल, राहिला, तहसीन जेहरा
– द्वितीय पुरस्कार: नबील अहमद, अदलीब फातिमा, याशमीन, सैय्यद सामीन जेहरा, शिवांसी सोनी, मोहम्मद उस्मान खान
– तृतीय पुरस्कार: आस्था, इंशिया, फैजा, क्षितिज, अक्दस, राज स्पीच प्रतियोगिता
– प्रथम: शहजान अहमद (बीपीटी चौथा सेमेस्टर)
– द्वितीय: कुमारी आदिती (बीएससी नर्सिंग)
– तृतीय: सूयांश शुक्ला (बीफार्मा) राजस्थानी लोक गीत प्रतियोगिता
– प्रथम: देवाशीष मिश्रा
– द्वितीय: समाना कासिम प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
– प्रथम: अंकुर प्रकाश, फरवाह शाहीन, सूरज गुप्ता, नितिन चौरसिया, संचित मिश्रा, समीर मौर्र्या
– द्वितीय: हीना जाफर, जैना, फैसल, नबीर अहमद, नशा अहमद, साक्षी
– तृतीय: हैदर रजा, अमान हसन, सहर रिजवी, खुशमीत कौर, अश्विनी कुमार, श्रेयांश सिंह रंगोली प्रतियोगिता
– प्रथम: खुशी कश्यप, टिया दुबे, निशित कटियार, प्रज्ञा यादव
– द्वितीय: शिद्रा शफी, खुलूद जेहरा, हकीक, मदिहा
– तृतीय: अनुष्का, इकरा कुरैशी, कृतिका सोनकर, रितिक कुमार ट्रेडिशनल राजस्थानी लोक नृत्य (एकल)
– प्रथम: अनुराग कश्यप ट्रेडिशनल राजस्थानी लोक नृत्य (समूह)
– प्रथम: सान्या सिंह
– द्वितीय: अंजली सिंह
– ग्रुप डांस: सिमरन कन्नौजिया, कश्मा बंसल, मुस्कान पोस्टर प्रदर्शनी
– प्रथम: जैमा फैज अय्याज
– द्वितीय: फैसल अहमद
– तृतीय: मुंतजिर महदी मॉडल मेकिंग
– प्रथम: अफारीन सिद्दीकी
– द्वितीय: कनीज फातिमा
– तृतीय: मोहम्मद याशीर चार्ट मेकिंग
– प्रथम: अनम फातिमा
– द्वितीय: जैनब खान
– तृतीय: जीनत नकवी

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *