रफीगंज| रफीगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मैमून निशा एवं सहायक पवन प्रकाश ने शहरी क्षेत्र के धावा नदी के काली घाट, महादेव घाट, हरिश्चंद्र घाट, विधुत सब स्टेशन परिसर के रानी तालाब के घाट सहित विभिन्न मुहल्लों की साफ – सफाई का निरीक्षण किया। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताई कि सभी घाटो का निरीक्षण किया गया है। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी को चप्पे – चप्पे लगाया गया है। कहा कि शहर का गली – नाली में कचरा न हो और हर नदी , तालाबो में छठव्रती साफ पानी में अर्घ दे। उन्होंने कर्मचारी एवं स्थानीय पूजा समिति के सदस्यों को घाटों पर मुस्तैद रहने को कहा। इस मौके पर नगर पंचायत के मिनहाज फरोग, सुनील मिस्त्री , मिथलेश कुमार, पप्पू कुमार, अभियंता एवं आजाद वीर संघ के सुरेश प्रजापति , मन्टू कुमार, सुनील मिश्र, आदित्य छठ पूजा समिति के दीपक भारती , सत्येंद्र प्रसाद, महादेव घाट के राजू गुप्ता एवं सदस्य उपस्थित थे। औरंगाबाद| जिले के नबीनगर प्रखंड अंतर्गत मुंगिया पंचायत के धनहरा गांव में ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर किए जा रहे चुनाव बहिष्कार को प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद समाप्त करा लिया गया।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन एवं अधिकारियों की टीम ने गाँव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया। ग्रामीणों की प्रमुख मांग सड़क निर्माण कार्य — को लेकर उन्हें स्पष्ट आश्वासन दिया गया, जिससे ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार समाप्त करने का निर्णय लिया।
https://ift.tt/PaUX82G
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply