DniNews.Live

पथरदेवा में शिक्षा, सड़क और बिजली पर बड़ा काम किया:कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- डबल इंजन सरकार में बदली तस्वीर, अधूरे काम भी जल्द होंगे पूरे

पूर्वांचल की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले देवरिया की पथरदेवा विधानसभा सीट से विधायक सूर्य प्रताप शाही ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को लेकर दावा किया कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, बिजली और कृषि के क्षेत्र में व्यापक बदलाव हुआ है। उनका कहना है काम का अंतिम मूल्यांकन जनता ही करेगी। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में कृषि मंत्री ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इटरव्यू… सवाल: आपने पथरदेवा विधानसभा में सबसे बड़ा काम कौन सा कराया? जवाब : विधानसभा में अनगिनत विकास कार्य हुए हैं। राजकीय डिग्री कॉलेज का निर्माण कराया गया, जिसमें 22 करोड़ की परियोजना से छात्रावास, नए क्लासरूम और पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। दो आईटीआई कॉलेज बनाए गए। एक बंजरिया में और दूसरा पिपरा ढौला कदम में बन रहा है। देवरिया में पशु अस्पताल और बैतालपुर में 5 करोड़ की लागत से कृषि केंद्र स्थापित किया गया। सभी 14 ब्लॉकों में किसान कल्याण केंद्र बनाए गए हैं। पथरदेवा में चार नए टाउन एरिया बनाए गए, जहां सैकड़ों लोगों को रोजगार मिला। गांव-गांव में पानी की टंकियां और सड़कों का जाल बिछाया गया है। इसके अलावा रामपुर कारखाना-तरकुलवा होते हुए कुशीनगर तक 300 करोड़ की लागत से फोरलेन सड़क, नए पुलों का निर्माण और 230 केवी का विद्युत केंद्र भी बन रहा है, जिससे पूरे जिले को फायदा होगा। सवाल: कौन सा ऐसा काम है जो आप अभी तक नहीं करा पाए? जवाब: विकास एक सतत प्रक्रिया है। जैसे-जैसे काम होते हैं, लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ती हैं। हमारी सरकार ने अधिकतर जरूरतों को पूरा किया है और जो बाकी है, उसे भी जल्द पूरा किया जाएगा। सवाल: क्या आप इस बार भी टिकट के दावेदार हैं? जवाब: 1980 से अब तक पार्टी ने हर चुनाव में मुझे टिकट दिया है। मैंने संगठन में भी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम किया है। पार्टी का जो भी निर्देश होगा, उसका पालन करूंगा। सवाल: क्या इस बार भी पार्टी आपको ही टिकट देगी? जवाब: मैं पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं। अब तक पार्टी ने भरोसा जताया है, आगे भी जो निर्णय होगा, उसे स्वीकार किया जाएगा। सवाल: अपने चार साल के कार्यकाल को आप कितने नंबर देंगे? जवाब: यह काम जनता का है। जैसे बिहार में 20 साल के काम का मूल्यांकन जनता ने किया, वैसे ही उत्तर प्रदेश में भी जनता ही हमारा मूल्यांकन करेगी। हमें विश्वास है कि जनता हमें फिर मौका देगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *