DniNews.Live

पत्नी से मिला तलाक, पति ने की 9KM दंडवत यात्रा:बस्ती में निर्जला व्रत रखकर मंदिर में की विधिवत पूजा, बोला- देवी मां ने मन्नत पूरी की

यूपी के बस्ती में पत्नी से तलाक मिलने पर युवक ने निर्जला व्रत रखा। 12 घंटे में 9 किमी दंडवत यात्रा कर मंदिर पहुंचा। पूरे रास्ते ‘जय श्री राम’ और ‘जय बजरंगबली’ का जयघोष करता रहा। मंदिर पहुंचकर माथा टेका, नारियल फोड़ा और विधि-विधान से पूजा की। मंदिर से बाहर आकर युवक ने बताया- उसने पत्नी से छुटकारा पाने के लिए मंदिर में मन्नत मांगी थी। यात्रा के लिए SDM से बकायदा लिखित अनुमति भी ली थी। दरअसल, जोगेश की शादी 2022 में पास के गांव की पूजा से हुई थी। दो साल तक सब ठीक रहा। बाद में दोनों में विवाद होने लगा। जोगेश ने बताया कि रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर मैंने तलाक का मुकदमा कर दिया। पिछले साल जनवरी में कोर्ट से तलाक मिल गया। लेकिन, काम से छुट्‌टी न मिल पाने की वजह से मन्नत पूरी नहीं कर पाया। नवरात्रि में छुट्‌टी मिली तो मन्नत पूरी करने का फैसला किया। पूरे वाकये का जोगेश के दोस्तों ने वीडियो बनाया। सोशल मीडिया पर आने के बाद अब यह सुर्खियों में है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर सोनहा थाना क्षेत्र में शनिवार की है। वीडियो रविवार को सामने आया है। पहले तस्वीरें… रोज-रोज के झगड़ों से परेशान होकर तलाक की अर्जी लगाई
सोनहा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नरखोरिया टोला मईनिहवां निवासी जोगेश के परिवार में मां-बाप, बहन और एक भाई रहता है। खुद दिल्ली में पीओपी का काम करता है। पिता जगदीश किसान हैं। बहन और भाई की शादी नहीं हुई है। दोनों माता-पिता के काम में हाथ बंटाते हैं। जोगेश ने बताया कि पति-पत्नी के झगड़ों से परिवार वाले परेशान हो गए थे। इसलिए भानपुर स्थित मां बैड़ा समय माता मंदिर में पत्नी से छुटकारे के लिए मन्नत मांगी। जनवरी 2025 में तलाक हो गया। अब जब समय मिला तो प्रशासन से अनुमति लेने के लिए 26 मार्च को भानपुर उपजिलाधिकारी हिमांशु कुमार के पास आवेदन किया। उन्होंने उसी दिन आवेदन को संबंधित थाने भेज दिया, जिसके बाद 27 मार्च को यात्रा की अनुमति मिल गई। सुबह 6 से शाम 6 बजे तक चली यात्रा
जोगेश ने बताया कि पूरे परिवार ने 28 मार्च को निर्जला व्रत रखा। सुबह 6 बजे से घर से दंडवत यात्रा शुरू की। माता-पिता, बहन, ग्रामीण और दोस्त भी साथ रहे। पुलिस का एक कांस्टेबल भी मौजूद था। परिवार ने रास्ते भर “जय श्रीराम” और “जय बैड़ा समय माता” के जयकारे लगाए। उसने बताया कि 12 घंटे में करीब 9 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद शाम करीब 6 बजे जोगेश भानपुर स्थित मां बैड़ा समय माता मंदिर पहुंचा। मंदिर पहुंचने के बाद देवी मां को नारियल चढ़ाया, प्रसाद अर्पित किया और व्रत तोड़ा। माथा टेक कर धन्यवाद कहा। इसके बाद परिवार समेत विधि-विधान से पूजा की। ———————— ये खबर भी पढ़ें… पहले DJ पर डांस…फिर देवर-भाभी ने लगाई फांसी: मैनपुरी में घर से करीब 400 मीटर दूर पेड़ से लटके मिले शव, परिजन बोले- प्रेम प्रसंग था मैनपुरी में भाभी और देवर ने एक ही फंदे पर लटक कर जान दे दी। मौत से कुछ घंटे पहले दोनों ने गांव के फंक्शन में एक साथ DJ पर जमकर डांस किया। इसके बाद दोनों घर के लिए निकले और लापता हो गए। कुछ घंटे बाद उनकी लाश पड़े पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। लोगों का कहना है कि दोनों के बीच अफेयर था। घटना शुक्रवार देर रात की एलाऊ थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *