![]()
पत्नी मोबाइल पर करती थी बात इसलिए मार डाला:प्रयागराज में पति ने गला घोंटकर हत्या की; दोनों बच्चे लाश के पास सोते रहे
प्रयागराज में पति ने अपनी पत्नी को इसलिए मार डाला कि वह मोबाइल पर व्यस्त रहती थी। उसके घर आने पर भी मोबाइल चलाती रहती थी और उससे दूरी बनाए रहती थी। शक था कि मोबाइल पर पत्नी किसी दूसरे युवक से बात करती है और इसी वजह से वह उससे दूर रहती है। वारदात मंगलवार देर रात की सराय इनायत थाना क्षेत्र के गांव पट्टीछीट की है। आरोपी शैलेष ने अपनी पत्नी संगीता की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पड़ोसन जब घर पहुंची तो उसने शोर मचाया।बच्चों की गवाही के बाद पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया। 13 साल पहले हुई थी शादी शैलेष की शादी करीब 13 साल पहले फूलपुर के शेखपुर मोहल्ले की संगीता (30) से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। शैलेष-संगीता के दो बच्चे शिवम (12) और सिद्धार्थ (6) हैं। मोबाइल चलाने को लेकर हुआ था झगड़ा पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मंगलवार देर रात जब वह घर पहुंचा तो पत्नी मोबाइल चला रही थी। टोकने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। गुस्से में आकर उसने पहले पत्नी को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर कमरे में सो रहे दोनों बच्चे जाग गए, लेकिन आरोपी ने उन्हें डांटकर फिर से सुला दिया। इसके बाद उसने संगीता को और पीटा और उसका सिर कमरे में रखे तख्त के कोने से दे मारा, जिससे उसके माथे पर गहरा जख्म हो गया। दर्द से चीखते हुए वह जमीन पर गिर पड़ी। इस दौरान छोटा बेटा सिद्धार्थ जाग गया और रोने लगा। आरोपी ने उसे धमकाकर चुप करा दिया। डर के कारण बच्चा वापस लेट गया। इसके बाद शैलेष ने पत्नी का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पड़ोसन पहुंची तो हुई हत्या की जानकारी पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 2 बजे की है। दोनों बच्चे करीब 5 घंटे तक शव के पास ही सोते रहे। सुबह करीब 6-7 बजे पड़ोसन अनुपमा राव घर पहुंची। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला तो उसने दरवाजा धक्का देकर खोला। अंदर का दृश्य देख वह चीख पड़ी- कमरे में संगीता का शव पड़ा था और फर्श पर खून बिखरा था। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। वहीं, बच्चे भी जाग गए और मां की हालत देखकर रोने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस बोली जुर्म कबूला, पत्नी पर शक करता था सराय इनायत थाना प्रभारी संजय कुमार गुप्ता के मुताबिक, आरोपी पति को जेल भेजा जा रहा। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पति को पत्नी पर शक था। उसे लगता था कि पत्नी मोबाइल पर किसी और से बात करती है। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मौर्या ने बताया कि आरोपी पति से पूछताछ के बाद बच्चों के बयान दर्ज हुए हैं। कमरे में बच्चे ही थे इसलिए चश्मदीद हैं। ————————-
यह खबर भी पढ़िए…
प्रयागराज में बेटे के सामने पत्नी को मार डाला:मासूम पुलिस से बोला- पापा ने रात में मम्मी का गला दबाया, हमें डांटा प्रयागराज में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पति डेडबॉडी छोड़कर फरार हो गया। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने 6 साल के बेटे ने बताया- पापा रात में मम्मी का गला दबा रहे थे। मैं जगा तो मुझे डांटकर सो जाने को कहा। पूरी खबर पढ़ें
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply