DniNews.Live

पत्नी बोली- सुहागरात पर पति ने जबरन संबंध बनाए:कानपुर में थाने पहुंची महिला, बोली- विरोध करने पर मुझे पीटा, दहेज के लिए घर से निकाला

कानपुर में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का आरोप है कि पति ने सुहागरात के दिन उसके साथ मारपीट की। अश्लील हरकतें कीं और जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति, जेठ और सास सहित 5 लोगों पर केस दर्ज किया है। पूरा मामला पनकी थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला…. जबरन संबंध बनाए, विरोध करने पर पीटा पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया- 3 फरवरी 2025 को मेरी शादी नारामऊ के रहने वाले एक युवक से हुई थी। सुहागरात के दिन मासिक धर्म होने के कारण मैंने संबंध बनाने से मना किया। इस पर पति ने मेरे साथ मारपीट की और जबरन संबंध बनाए। इसके बाद दूसरे दिन से ही पति, जेठ और सास अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। ससुराल पक्ष शादी में दिए गए सामान से संतुष्ट नहीं था और पति के नाम प्लॉट कराने का दबाव बना रहा था। घरवालों का अपमान किया, मायके जाने से रोका पीड़िता ने कहा- चौथी के समय मेरे घरवालों का अपमान किया गया। मुझे मायके भेजने से भी रोका गया। सास ने नौकरी पर जाने के बहाने उसके आभूषण अपने पास रख लिए और बाद में लौटाने से इनकार कर दिया। सास ने नौकरी पर जाने के बहाने मेरे गहने अपने पास रख लिए और बाद में लौटाने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर पति कई बार मारपीट करता था और जान से मारने की धमकी देता था। 4 जून 2025 को मारपीट के बाद मुझे घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद से मैं मायके में रह रही हूं। जान से मारने की धमकी दी पीड़िता ने कहा- 8 मार्च 2026 को कल्याणपुर स्टेशन पर पति ने मेरे साथ गाली-गलौज और मारपीट की। शिकायत करने के अगले दिन दो बाद अज्ञात लोग कल्याणपुर पहुंचकर जान से मारने की धमकी दे गए। थाना प्रभारी पनकी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया- पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *