गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र स्थित काशीराम आवास में मंगलवार की देर रात शराब के नशे में घर आए पति की पत्नी और बच्चे से लड़ाई हो गई। आधी रात को ही घर में चीख पुकार मच गई। इस दौरान पत्नी और बच्चों ने डंडे पीटकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस पत्नी और एक बेटे को पकड़कर पूछताछ कर रही है। वहीं घटना के बाद दूसरा बेटा फरार हो गया। जिसकी तलाश चल रही है। मृतक की पहचान रमेश बेलदार के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अब जानें पूरा मामला मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे रमेश बेलदार शराब के नशे में घर आया। घर पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ और पत्नी से उलझ गया। पति की आदतों से परेशान होकर पत्नी और बच्चों ने पीट कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद से मृतक के दोनों बेटे घर से फरार हो गए थे, एक बेटे को बुधवार की सुबह पुलिस ने पकड़ लिया और दूसरे की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply