लोकेश, हा कृष्ण क्या कह रहा है। कृष्ण,वीरा मेने बुला ली है एक लोंड़िया। लोकेश, आ रही है कितने में। कृष्ण, 9 हजार में आ रही है। लोकेश अरे रहन दे, इतनी महंगी क्यों बुला रहा है। कृष्ण, अरे यार लोंड़िया तो देख, फोटो भेज रहा हूं। कृष्ण, भाई छोड़ आया हूं उसे कॉल गर्ल को। लोकेश, क्या काम कर रहा है। कृष्ण, छोड़ आया हूं भाई उसे। लोकेश, ठीक है भाई धन्यवाद। ये ओडियो कॉल दरोगा लोकेश की पत्नी ने वायरल की है। जिसमें दरोगा की पत्नी ने लोकेश और सिपाही कृष्ण के बीच कॉल गर्ल के बारे में बात करने का दावा किया है। मीनाक्षी का कहना है कि ये कॉल रिकॉड तब हुई थी, जब लोकेश अपने मौसी के लड़के से बात कर रहा था। तभी बीच में सिपाही कृष्ण को फोन आ गया था। कॉन्फ्रेस पर लेने के दौरान ये बाते रिकॉड हो गई। जब मेने फोन चेक किया तो इसकी करतूत के बारे में पता चला। पत्नी मीनाक्षी ने पति दरोगा पर अन्य महिलाओं के साथ संबंध होने के आरोप लगाए है। जिसकी मीनाक्षी ने चैट भी वायरल की है। जिसमें कोई महिला उसे हैप्पी बर्थडे विश कर रही है। इसमें लोकेश बोलता है, थैंक्स मेरी लाइफ। मीनाक्षी ने दावा किया है कि ये वहीं महीला है जिससे इसके अवैध संबंध है। अब ये ओडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। पत्नी को जहर देने के आरोप में दरोगा लोकेश बुधवार को लाइन हाजीर कर दिया, लेकिन मुकदमा नहीं लिखा गया। इसके बाद ससुराल वालो ने शुक्रवार को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से शिकायत की। इसके बाद डीसीपी सिटी अली अब्बास के पास भेजा गया। इसके बाद दरोगा पर मुकदमा दर्ज किया जा सका। मीनाक्षी के परिजन अब उसे अपने घर फरीदाबाद ले गए है। अब पूरा मामला विस्तार से… मीनाक्षी फरीदाबाद के वल्लभगढ़ क्षेत्र के चांदपुर गांव की रहने वाली है। उसकी मां ने बताया कि 21 अप्रैल, 2021 को बदायूं के रामपुर के रहने वाले लोकेश भाटी से बेटी की शादी की थी। लोकेश थाना न्यू आगरा में तैनात हैं। दोनों लॉयर्स कालोनी में किराए के मकान में रहते हैं। दोनों का 6 महीने का बच्चा भी है।
लोकेश को दहेज में स्कार्पियो कार दी थी, लेकिन वह फॉर्च्यूनर मांगता रहता था। डिमांड न पूरी न होने पर बेटी को तलाक देने की धमकी देता था। लोकेश के अन्य लड़कियों के साथ अफेयर हैं। इसका विरोध करने पर वह बेटी को मारता पीटता है। जब जहर दे दिया तो हमने थाने में इसकी शिकायत की। लेकिन वर्दी का रौब दिखाकर पुलिस हमें ही धमका रही। आज फिर फ्लैट फॉर्च्यूनर के लिए बहस की
दरोगा की पत्नी मीनाक्षी ने बताया- पति लोकेश रविवार को करीब 3 बजे घर पर खाना खाने के लिए आए थे। खाना खाने के बाद उन्होंने घर पर बात की। कुछ देर बाद फोन काट दिया। इसके बाद मेरे पास आए और बोले मैंने जो कहा था, तुमने जवाब नहीं दिया। मैंने कहा कि क्या जवाब नहीं दिया, तो बोले कि मैंने तुमसे एक फ्लैट और फॉर्च्यूनर गाड़ी के लिए बोला था। पिता ने शादी में 1 करोड़ खर्च किए
मैंने कहा- मेरे पिता ने शादी में एक करोड़ रुपए खर्च किए हैं। अभी शादी को दो साल हुए हैं। हमारे पास इतने पैसे नहीं कि हम तुम्हें फ्लैट और गाड़ी दे सकें। इसके बाद उन्होंने मारपीट शुरू कर दी, और मुझे जहर दे दिया। मेरी तबीयत खराब होती देख लोकेश घर से भाग गए। इसके बाद पड़ोसियों ने मुझे हॉस्पिटल पहुंचाया। दरोगा को लाइन हाजिर किया आगरा में पत्नी को जहर देने वाले दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही महिला के परिजन फरीदाबाद से आगरा पहुंचे। उन्होंने दरोगा के खिलाफ थाना न्यू आगरा में शिकायत दी थी। पिता ने दरोगा लोकेश भाटी पर फॉर्च्यूनर कार की मांग पूरी न होने पर बेटी मीनाक्षी के साथ मारपीट कर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया था। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया- शिकायत और पीड़िता के बयान के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच थाना न्यू आगरा में की जा रही है। इसको देखते हुए आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है।

Leave a Reply