Breaking News

पत्नी के प्रेमी संग जाने से आहत पति का सुसाइड:हरदोई में बच्चों को साथ लेकर चली गई, दुपट्टे से लगाया फंदा


                 पत्नी के प्रेमी संग जाने से आहत पति का सुसाइड:हरदोई में बच्चों को साथ लेकर चली गई, दुपट्टे से लगाया फंदा

पत्नी के प्रेमी संग जाने से आहत पति का सुसाइड:हरदोई में बच्चों को साथ लेकर चली गई, दुपट्टे से लगाया फंदा

हरदोई में बच्चों समेत पत्नी के प्रेमी के साथ चले जाने से आहत पति ने आत्महत्या कर ली। पति ने पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगा कर जान दे दी। यह घटना कोतवाली देहात के कठेहा मजरा आशा से सामने आई है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राधेश्याम के रूप में हुई है, जो कठेहा मजरा आशा का निवासी थे। राधेश्याम मजदूरी करके अपनी पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे का पालन-पोषण कर रहे थे। राधेश्याम के छोटे भाई बाबूराम ने बताया कि करीब एक साल पहले राधेश्याम अपनी पत्नी के साथ पंजाब में मजदूरी करते थे। उसी दौरान उनकी पत्नी वहीं रहने वाले एक प्युवक के साथ चली गई थी। राधेश्याम ने पुलिस की मदद से पत्नी को ढूंढ निकाला और उसे वापस गांव ले आया था। बुधवार को राधेश्याम मजदूरी करने गए थे। घर में उनकी पत्नी और तीनों बच्चे थे। इसी बीच, उनकी पत्नी बच्चों को लेकर उसी युवक के साथ दोबारा चली गई। देर शाम घर लौटने पर राधेश्याम को पूरी बात पता चली। उन्होंने तीन दिनों तक पत्नी और बच्चों का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार रात को उन्होंने घर के बरामदे के ऊपर बने कमरे में अपनी पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। देहात कोतवाल हरिनाथ यादव ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *