प्रयागराज में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। इलेक्ट्रिक प्रेस से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ 8 वार किए। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई और करीब 5 घंटे तक तड़पती रही। पति सामने बैठकर उसे तड़पता देखता रहा। जब पत्नी की सांस थम गई, तब पुलिस को फोन कर बोला- मैंने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया है। डेडबॉडी घर पर है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पत्नी की लाश के सामने बैठा था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति ने बताया कि पत्नी हर रोज कहती थी कि अपनी मां-बहन को छोड़ दो। मेरे साथ रहो। इस बात को लेकर बुधवार रात करीब 1.30 हम दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। घटना झूंसी थाना के चमनगंज बाजार की है। दोनों ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी। अब विस्तार से पढ़िए मामला… हेमंत कुमार वर्मा चमनगंज बाजार के रहने वाले हैं। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया- पंजाब के गुरदासपुर निवासी स्वीटा से मेरा अफेयर था। 12 नवंबर 2021 में हम दोनों ने लव मैरिज कर ली। शादी से मेरी एक 2 साल की बेटी भी है। शादी के बाद से ही स्वीटा मुझ पर अलग रहने का दबाव बनाने लगी। मैंने उससे कहा कि मेरे पिता की मौत हो चुकी है। मां और बहन ही तो परिवार में हैं। मैं अकेला घर का कमाने वाला हूं। अगर मैं छोड़कर चला गया तो वह लोग कैसे रहेंगे। उनका ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है। मगर वह नहीं मानी। आए दिन वह झगड़ा और मेरे साथ मारपीट करती थी। बुधवार रात भी हम दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। उसने मुझ पर हाथ उठा दिया। मेरे साथ मारपीट करने लगी। तभी मैंने आयरन प्रेस से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे वह मर गई। जब तक वह मर नहीं गई, मैं वहीं बैठा रहा। सुबह 6 बजे मैंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बैग सिलने का काम करता है आरोपी
हेमंत बैग सिलने का काम करता है। झूंसी में ही उसने दुकान भी खोल रखी है। डायल 112 पुलिस पहुंची तो वह कमरे का दरवाजा बंद कर बाहर बैठा हुआ था। पुलिस के पूछने पर बताया, मैंने पत्नी की हत्या कर दी है। उसके कपड़ाें पर खून थे। पुलिसकर्मी दरवाजा खोलकर भीतर गए तो स्वीटा जमीन पर खून से लथपथ मृत पड़ी थी। मौके पर ही वह इलेक्ट्रिक प्रेस भी पड़ा हुआ था, जिससे उस पर हमला किया गया। पुलिस का कहना है कि मौके पर हेमंत की मां और बहन नहीं मिलीं। पूछताछ में हेमंत ने बताया कि दोनों उसकी बड़ी बहन के घर पर हैं, जो झूंसी में ही रहती है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। एसीपी झूंसी कुंज लता ने बताया कि मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। ——————— ये खबर भी पढ़ें… पेट्रोल पंपों पर भीड़, योगी बोले- लाइन न लगाएं:ऐसा करने से देशभक्ति पर संदेह होता है; बाइक की दो टंकियां लेकर पहुंचा युवक यूपी के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह फैली हुई है। इसके चलते दूसरे दिन यानी गुरुवार को भी देवरिया, सुल्तानपुर, लखनऊ और गोंडा में कई पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी। लोग बड़े-बड़े डिब्बे लेकर पेट्रोल और डीजल भरवाने पहुंच गए। कई जगह लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों इंतजार करते रहे। गोरखपुर में दोपहर 12 बजे बाइक पर एक और टंकी लादकर युवक तेल लेने पहुंचा। कहा- दोनों टंकियां फुल कर दीजिए। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply