DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पत्नी की अर्थी उठने से पहले पति का निधन:मुंगेर में पति-पत्नी की एक साथ निकली शवयात्रा, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

मुंगेर के लल्लू पोखर मोहल्ले में एक दंपत्ति की एक साथ शवयात्रा निकाली गई। 82 वर्षीय अहिल्या देवी का सोमवार दोपहर निधन हो गया था, जिसके बाद मंगलवार को उनके पति 87 वर्षीय विश्वनाथ सिंह ने भी अंतिम संस्कार से ठीक पहले दम तोड़ दिया। परिवार मंगलवार को अहिल्या देवी के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था और शवयात्रा निकलने ही वाली थी कि इसी दौरान उनके पति विश्वनाथ सिंह का भी निधन हो गया। मां के निधन के तुरंत बाद पिता की मृत्यु से परिवार सदमे में है। कई वरिष्ठ वकील अंतिम दर्शन के लिए घर पहुंचे विश्वनाथ सिंह के निधन की खबर सुनकर आसपास के लोग और न्यायालय के कई वरिष्ठ वकील उनके अंतिम दर्शन के लिए घर पहुंचे। विश्वनाथ सिंह मुंगेर लॉ कॉलेज में प्रोफेसर और मुंगेर न्यायालय में एक प्रतिष्ठित वकील रह चुके थे। उनकी शादी भागलपुर जिले के शाहपुर निवासी अहिल्या देवी से 1961 में हुई थी। उनसे शिक्षा प्राप्त कर कई वकील आज भी मुंगेर न्यायालय में कार्यरत हैं। 5 बच्चों के पिता थे दंपत्ति दंपत्ति के 3 बेटे और 2 पुत्रियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उनके बड़े बेटे शैलेश कुमार शिक्षक हैं, दूसरे बेटे विभेष कुमार वकील हैं, और राकेश कुमार बैंक से रिटायर हो चुके हैं। विभेष कुमार ने बताया कि मां और पिता की शवयात्रा एक साथ निकाली गई और उनका अंतिम संस्कार भी एक ही चिता पर किया गया।


https://ift.tt/4hoMjpk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *