DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पति से विवाद के बाद पत्नी ने खाया जहर:जहानाबाद सदर अस्पताल में चल रहा इलाज, हालत गंभीर

जहानाबाद के सिकरिया गांव में पति से विवाद के बाद एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की पहचान पूजा देवी के रूप में हुई है। तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूजा देवी का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर उन्होंने कथित तौर पर चूहा मारने वाली दवा का सेवन कर लिया। दवा खाने के बाद पूजा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने तत्काल उन्हें जहानाबाद के सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। महिला ने आत्महत्या का किया प्रयास महिला के देवर राहुल कुमार ने बताया कि उनकी भाभी का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते उन्होंने दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


https://ift.tt/rq2ofhx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *