बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र में पति से कहासुनी के बाद एक नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र निवासी जगदीश ने अपनी बेटी श्रीलेखा का विवाह करीब एक माह पूर्व जानकी ग्राम निवासी रितेश के साथ धूमधाम से किया था। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद से आहत होकर श्रीलेखा ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से लगातार विवाद हो रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply