DniNews.Live

पति पर नाबालिगों से देह व्यापार कराने का आरोप:महिला बोली- आरोपियों में अस्पताल की मालकिन भी शामिल, मुझे-बेटी को जहर भी दिया

हाथरस कोतवाली सदर में एक महिला ने अपने पति और एक अस्पताल की मालकिन सहित अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर उनसे देह व्यापार कराता है। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला अईयापुर निवासी शालिनी सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पति मोना ठाकुर, गणपति अस्पताल की मालकिन पारुल शर्मा और उनके अन्य साथी मिलकर नाबालिग लड़कियों को कहीं से अगवा कर उनसे देह व्यापार करवाते हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि वह उनके इस अवैध कार्य में बाधा बन रही है, जिसके कारण उसे फोन पर धमकियां मिल रही हैं। शालिनी सिंह के अनुसार 16 मार्च को मेरे पति को भड़काकर मुझे और मेरी बेटी को जहर खिलवा दिया था, जिसमें वे दोनों बाल-बाल बची हैं। शालिनी सिंह ने आशंका जताई है कि उसका पति भविष्य में उसकी हत्या भी कर सकता है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *