पुलिस लाइन परामर्श केन्द्र में अजीबो गरीब मामले आ रहे हैं, काउंसलिंग से पता चल रहा है कि छोटी छोटी बातों पर पति पत्नी के संबंधों में दरार आ रही हैं, ऐसे परिवारों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, शनिवार को 96 दम्पति को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था, इसमें 16 दम्पति का समझौता कराया गया जबकि 20 फाइल बंद की गई हैं, एक्टिवा स्कूटी की मांग ने पति-पत्नी के रिश्ते को बिखरने के कगार पर ला दिया। थाना कागारौल क्षेत्र की युवती की शादी 2022 में झांसी निवासी युवक से हुई थी। दोनों प्राइवेट नौकरी करते हैं और एक बच्चे के माता-पिता हैं। पत्नी ने आने-जाने की सुविधा के लिए पति से एक्टिवा दिलाने को कहा, लेकिन लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद वादे पूरे नहीं होने से विवाद बढ़ गया। आखिरकार छह महीने पहले विवाहिता बच्चे को लेकर मायके चली गई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामला पुलिस लाइन परामर्श केंद्र पहुंचा, जहां शनिवार को काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान पति ने एक्टिवा दिलाने का वादा किया और पत्नी पति के साथ लौटने के लिए तैयार हो गई। पुलिस लाइन परामर्श केंद्र में ऐसे छोटे-छोटे विवादों के मामले रोजाना सामने आ रहे हैं। छोटे झगड़े, छोटी शिकायतें और वादे पूरे न होना कई परिवारों को टूटने के कगार पर ला रहा है। काउंसलर लगातार ऐसे परिवारों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। शनिवार को केंद्र में 96 दंपतियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। इनमें से 16 दंपतियों का समझौता कराया गया, जबकि 20 मामलों की फाइल बंद कर दी गई। काउंसलर ने कहा कि केवल महिलाओं को ही नहीं, बल्कि पतियों को भी अपने परिवार की परिस्थितियों को समझना होगा। काउंसलिंग में आए अधिकांश मामले घर की छोटी-छोटी समस्याओं से जुड़े थे। इस दौरान पति-पत्नी को सहानुभूति, समझदारी और संवाद के महत्व के बारे में समझाया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि वैवाहिक जीवन में खुशहाली तभी आती है जब दोनों एक-दूसरे की परेशानियों और जरूरतों को समझें।
https://ift.tt/uUP4Mdc
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply