कैमूर में अधौरा थाना क्षेत्र के खामकला गांव में एक महिला ने पति की मौत के सदमे में आत्महत्या कर ली। मृतका हेवंती देवी ने महुआ के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उनके पति हीरालाल सिंह की तीन दिन पहले, 18 फरवरी को एक बाइक दुर्घटना में मौत हो गई थी। शुक्रवार को हेवंती देवी अपने छह माह की दुधमुंही बच्ची को घर पर छोड़कर शौच जाने का बहाना बनाकर निकली थीं। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। कुछ देर बाद गांव वालों ने उन्हें महुआ के पेड़ पर फांसी पर लटका देखा। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पंचनामा के बाद शव को सदर अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के ससुर शिवचरण सिंह ने बताया कि पति की अचानक मौत से परिवार गमगीन था। उन्होंने यह भी कहा कि हेवंती देवी मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की मौत के पीछे के कारणों का पता लगा रही है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।
https://ift.tt/9EAKUFx
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply