जमात-ए-इस्लामी हिन्द के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना रिजवान अहमद इस्लlही ने कहा कि पड़ोसियों को अधिकार देने से सामाजिक संबंध मजबूत होगा। यही नहीं लोगों के बीच धर्म-जाति का भेदभाव भी समाप्त होगा। जमात-ए-इस्लामी हिन्द ने शुक्रवार से 30 नवंबर तक 10 दिवसीय पड़ोसियों का अधिकार अभियान शुरू होने के मौके पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बिहार के दस लाख लोगों तक इस अभियान का संदेश पहुंचाने का लक्ष्य है। इसमें तीन लाख बहुसंख्यक आबादी भी शामिल है। मौलाना रिजवान अहमद ने कहा कि इस्लाम में पड़ोसियों के अधिकारों को बड़ा महत्व है। इसे एक शांतिपूर्ण और सकारात्मक समाज की बुनियाद मानता है। कुरआन ने मुसलमानों को निर्देश दिया है कि वे न केवल अपने निकटतम पड़ोसियों, बल्कि सहकर्मियों और सहयात्रियों यहां तक कि सड़क पर चलने वालों के साथ भी अच्छा व्यवहार करें। पड़ोसियों से अच्छे संबंधों के बिना आदर्श समाज का निर्माण नहीं हो सकता। लोग जब अपने पड़ोसियों के साथ विनम्रता, दया, क्षमा और इंसाफ के साथ पेश आते हैं, तो इससे समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। पड़ोसी को जानिए कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे इस अभियान के प्रदेश संयोजक हामिद अख्तर ने कहा कि इस अभियान के दौरान अपने पड़ोसी को जानिए जैसे कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। मुहिम के दौरान कई तरह के कार्यक्रम होंगे, जैसे विभिन्न धर्मों के पड़ोसियों के साथ मुलाकातें, संबोधन, जन जागरूकता के लिए टी पार्टी, महिलाओं, युवाओं और बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम शामिल हैं। जमात-ए-इस्लामी हिन्द के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना रिजवान अहमद इस्लाही पड़ोसियों का अधिकार अभियान के बारे में जानकारी दी।
https://ift.tt/iWgxZAK
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply