DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पटना से कोलकाता की फ्लाइट का किराया दिल्ली-लंदन से दोगुना:बेंगलुरु जाने में खर्च 60 हजार, पटना-मुंबई के लिए 50 हजार, शादी सीजन में 5 गुना किराया बढ़ा

बिहार में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में रहने वाले लोग अपने घर लौट रहे हैं और विवाह के बाद वापस काम करने जा रहे हैं। कम वक्त में आने-जाने के लिए फ्लाइट बड़ा सहारा हैं। इसके चलते विमानों के टिकट की मांग बढ़ गई है। किराया 5 गुना तक बढ़ गया है। पटना से कोलकाता की फ्लाइट का किराया दिल्ली-लंदन से दोगुना से भी अधिक है। पटना-मुंबई फ्लाइट के टिकट की कीमत 50 हजार तो पटना कोलकाता फ्लाइट के टिकट की कीमत 60 हजार से अधिक हो गई है। भास्कर की रिपोर्ट में पढ़िए पटना से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों के लिए विमान का किराया कितना बढ़ा है। पटना से कोलकाता का किराया 66 हजार रुपए मेक माय ट्रिप के अनुसार पटना से मुंबई फिर कोलकाता जाने वाली फ्लाइट (AI 2790, AI 2643) का किराया 5 दिसंबर के लिए 66 हजार रुपए के पार पहुंच गया। यह दिल्ली से लंदन की फ्लाइट के लिए किराया से दोगुना से ज्यादा है। 5 दिसंबर को दिल्ली से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2017 का किराया 27,026 रुपए है। यह फ्लाइट नई दिल्ली से 14:10 बजे टेकऑफ करती है और 10 घंटे 40 मिनट बाद 19:20 बजे हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंड करती है। पटना से दिल्ली का किराया 50 हजार रुपए पटना से दिल्ली का किराया आम दिनों में 5-6 हजार रुपए होता है। इन दिनों यह 50 हजार रुपए के पार पहुंच गया है। पटना से दिल्ली के लिए अधिकतम किराया 51,332 रुपए एयर इंडिया की फ्लाइट (AI 2790, AI 9487) के लिए है। पटना से मुंबई का किराया 50 हजार के पार पटना से मुंबई का किराया आमतौर पर 8-9 हजार रुपए होता है। लगन के चलते यह नॉन स्टॉप फ्लाइट के लिए 40 हजार रुपए और 1 स्टॉप फ्लाइट के लिए 50 हजार रुपए के पार पहुंच गया है। सबसे ज्यादा किराया एयर इंडिया के फ्लाइट AI 9585, AI 2451 के लिए है। यह फ्लाइट पटना से दिल्ली फिर मुंबई जाती है। किराया 52,303 रुपए है। पटना से बेंगलुरु का किराया 60 हजार रुपए आम दिनों में पटना से बेंगलुरु के लिए किराया करीब 7 हजार रुपए होता है। शादी-ब्याह के सीजन के चलते यह 60 हजार रुपए के पार पहुंच गया है। 5 दिसंबर को पटना से बेंगलुरु के लिए अधिकतम किराया एयर इंडिया की फ्लाइट AI 9585, AI 2803 के लिए 60,666 रुपए है। पटना से चेन्नई का किराया 50 हजार रुपए पटना से चेन्नई का किराया आम तौर पर 7-8 हजार रुपए होता है। वेडिंग सीजन होने के चलते यह 50 हजार रुपए के पार तक पहुंच गया है। पटना से चेन्नई के लिए सबसे अधिक 50,755 रुपए किराया एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2790, AI 2827 के लिए है। पटना से कोलकाता का किराया 66 हजार रुपए पटना से कोलकाता के लिए आम दिनों में किराया 4 हजार रुपए के आसपास होता है। विवाह का सीजन होने के चलते यह 66 हजार रुपए के पार पहुंच गया है। अधिकतम किराया एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2790, AI 2643 के लिए 66,765 रुपए है। यह फ्लाइट मुंबई होते हुए कोलकाता जाती है।


https://ift.tt/U3F0eHT

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *