DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पटना समेत 20 शहरों में जीरो विजिबिलिटी:कल भी पूरे बिहार में शीतलहर का अलर्ट; राजधानी में ठंड के चलते स्कूल 30 दिसंबर तक बंद

बिहार में पछुआ हवा ने ठंड बढ़ा दी है। रात में पटना, मुजफ्फरपुर, आरा समेत 20 शहरों में जीरो विजिबिलिटी है। पटना में जिला प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी को लेकर नया आदेश जारी किया है। शीतलहर और ठंड को देखते हुए 8वीं तक के स्कूलों को 30 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है। वहीं, 8वीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10 बजे से 3:30 बजे तक संचालित किया जाएगा। मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को पूरे बिहार में घने कोहरे और कोल्ड-डे ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जमुई में कोहरे के कारण बड़ा हादसा हुआ। ट्रेन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई। इधर, पटना, जहानाबाद में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 10 मीटर है। बेतिया में ठंड से बचने के लिए कुछ लोग बर्नर लगे छोटे सिलेंडर से आग ताप रहे थे,इसी दौरान सिलेंडर फट गया, जिसमें 2 भाई झुलस गए।
समस्तीपुर में शिमला जैसी ठंड पड़ रही है। तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जबकि शिमला में पारा 6 डिग्री पहुंच चुका है। जबकि सहरसा में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम की यही स्थिति बनी रह सकती है। 10 जिलों में घने कुहासे का अलर्ट जारी किया गया है। घने कोहरे का असर विमानों के ऑपरेशन पर पड़ा। कम विजिबिलिटी की वजह से बेंगलुरु-पटना और हैदराबाद-पटना का एक-एक जोड़ी विमान रद्द रहे। 11 जोड़ी विमान देर से आए-गए। 14 ट्रेनें भी लेट रहीं। पहाड़ी इलाकों की बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का सीधा असर बिहार के मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। पहाड़ों से चल रही बर्फीली पछुआ हवाओं ने तापमान में तेजी से गिरावट ला दी है, जिससे ठंड और बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट संभव आने वाले दिनों में राज्य के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट फिर दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खुले में निकलने से बचने और गर्म कपड़े पहनने की अपील की गई है। दो विमान कैंसिल, 11 देर से आए गए
घने कोहरे का असर विमानों के ऑपरेशन पर पड़ा। कम विजिबिलिटी की वजह से बेंगलुरु-पटना और हैदराबाद-पटना का एक-एक जोड़ी विमान रद्द रहे। 11 जोड़ी विमान देर से आए-गए। ये विमान 3 मिनट से पौने दो घंटे तक लेट रहे। सबसे अधिक देरी से इंडिगो की फ्लाइट 6E 463 बेंगलुरु-पटना पौने दो घंटे देर से आई-गई। हालांकि, पटना एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट सुबह 9:43 बजे ही लैंड कर गई। यह दिल्ली से आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट थी। इसके बाद विमानों की लैंडिंग-टेक ऑफ शुरू हुई। सुबह 9 बजे तक विजिबिलिटी 900 मीटर हो गई थी। आधे घंटे में 1100 मीटर हो गई। कोहरे के कारण 11 ट्रेनें लेट ट्रेनें भी घंटों लेट चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को सफर के दौरान पर्याप्त सुविधा नहीं मिल रही है। किसी ट्रेन में पानी नहीं तो किसी में साफ-सफाई की समस्या आ रही है। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को 14 एक्सप्रेस ट्रेनें लेट रहीं। पटना में कैसा रहा मौसम पटना में गुरुवार की सुबह तेज ठंडी हवा के साथ हुई। तेज हवा की वजह से 10 बजते-बजते कुहासा छंट गया और हल्की धूप निकली। धूप का असर कम रहा। इससे पटना का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान किशनगंज में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पूर्णिया जिले में बहुत अधिक ठंड के साथ भागलपुर, गया, मधुबनी जिले में कोल्ड डे रहा। आगे कैसा रहेगा मौसम 27 और 28 दिसंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर घना कोहरा और कोल्ड डे जैसी स्थिति होने की संभावना है। 29 और 30 दिसंबर को पश्चिम भाग के एक-दो स्थानों पर घना कोहरा और कोल्ड डे होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले पांच दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। राज्य के उत्तर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर घना कुहासा और बाकी हिस्सों के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कोल्ड डे जैसी स्थिति राज्य के उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर होने की संभावना है। मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….


https://ift.tt/TmU0zfr

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *