DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पटना- रिसेप्शन पार्टी में 2 भाइयों को मारी गोली:दोनों की मौत, भाई बोला- 6 बीघा जमीन के विवाद में किया हमला

पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में एक रिसेप्शन पार्टी के दौरान गोलीबारी हुई है। इसमें 2 सगे भाइयों को गोली लग गई। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक शादी समारोह के बाद आयोजित रिसेप्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान अचानक फायरिंग शुरू हो गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। दोनों की इलाज में मौत हो गई। मृतक व्यक्ति का नाम मंजीत कुमार एवं मनीष कुमार बताया जा रहा है, जो दोनों गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर के निवासी थे। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। देखें घटनास्थल की कुछ तस्वीरें… पार्टी में विवाद बढ़ने पर की फायरिंग प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने हथियार निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। घटना के बाद समारोह स्थल पर भगदड़ मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इलाके में पुलिस तैनात गोपालपुर थाना प्रभारी अमित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भाई ने बताया कि गोतिया केस हार गया है, उसी बदले में गोली मारी गई है। गोतिया का भोज था। दोनों को गोली मारी गई है।


https://ift.tt/MgIzyQY

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *