पटना के बीएन कॉलेज के छात्रों और दुकानदारों के बीच हुई मारपीट के बाद पुलिस सकते में है। पुलिस ने अपने बयान पर 7 नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। टाउन DSP 1 राजेश रंजन ने बताया कि, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। सात की पहचान हो गई है, अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। इसमें बीएन कॉलेज के छात्र और स्थानीय दुकानदार भी शामिल हैं। गिरफ्तारी के लिए एक टीम भी गठित की गई है। बहुत जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।’ घड़ी बनाने के बाद रुपए को लेकर विवाद पूरा विवाद घड़ी बनाने को लेकर हुआ था। इलेक्ट्रॉनिक गली में बीएन कॉलेज की कुछ छात्र घड़ी बनवाने आए थे। घड़ी बनने के बाद दुकानदार ने ₹60 मांगे, लेकिन छात्र ₹40 ही दे रहे थे। इसके बाद दोनों में कहासुनी होने लगी। इसी बीच छात्र ने बीएन कॉलेज के नाम पर दुकानदार को हड़काया, फिर हाथापाई होने लगी। इसके बाद छात्र लौटा और अपने साथ दूसरे छात्रों को भी दुकान पर लेकर पहुंच गया। इसी बीच दोनों पक्षों में से एक ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे स्थिति अनियंत्रित हो गई। वहां के आसपास के दुकानदार भी भाग खड़े हुए। हल्की-फुल्की आई है चोट इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों में थप्पड़बाजी भी हुई, जिसमें कुछ लोगों को हल्की चोट आई है। दोनों पक्षों के लोग फिलहाल फरार हैं। यूनिवर्सिटी चुनाव के मद्देनजर पटना यूनिवर्सिटी के हॉस्टल्स में भी लगातार सर्चिंग हो रहा है। आसामाजिक तत्वों पर पुलिस निगरानी रख रही है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी कैंपस में बनाए गए TOP को भी अलर्ट किया गया है।
https://ift.tt/gli5cGT
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply