DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पटना में वैश्य महासभा का पारिवारिक होली मिलन समारोह:फाग गीतों पर झूमे लोग, अबीर से दिया एकता का संदेश; कई जनप्रतिनिधियों भी रहे मौजूद

पटना में वैश्य महासभा बिहार ने शनिवार को राजेंद्र नगर स्थित गणपति उत्सव हॉल में पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों के साथ जनप्रतिनिधी भी मौजूद रहे। समारोह का उद्घाटन वैश्य महासभा बिहार के अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार (एडवोकेट), धार्मिक न्यास बोर्ड के सह सदस्य सह स्थानीय विधायक संजय गुप्ता और पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं उद्घाटन के बाद, मंचासीन अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। वैश्य महासभा के प्रधान महासचिव दिलीप कुमार गुप्ता, महिला अध्यक्ष श्रीमती कोमल बरनवाल और महिला महामंत्री श्रीमती रीता जैन ने मेयर श्रीमती सीता साहू को अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया, साथ ही अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। फाग गीतों पर झूमती दिखी महिलाएं समारोह में वक्ताओं ने होली को आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का पर्व बताया। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज को एकजुट करने का सशक्त माध्यम करार दिया। डॉ. आनंद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्य महासभा सामाजिक समरसता और सेवा कार्यों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रही है। विधायक संजय गुप्ता ने समाज के विकास में वैश्य समाज की भूमिका की सराहना की। मेयर सीता साहू ने शहर के विकास कार्यों में समाज के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का पर्व कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान महासचिव दिलीप कुमार गुप्ता, महिला अध्यक्ष कोमल वर्णवाल, महिला महामंत्री रीता जैन, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. अमित केसरी, कुमारी नीतू, रेणु गुप्ता, संगीता गुप्ता, कान्ति केसरी, आरती बरनवाल, कल्याणी गुप्ता, देवेंद्र कुमार, संतोष कुमार, राजीव गुप्ता, राजकुमार और डॉ. आशुतोष अग्रहरि सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। समारोह का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामूहिक मिलन के साथ हुआ। पूरे आयोजन में उत्साह, उल्लास और पारिवारिक वातावरण की झलक देखने को मिली।


https://ift.tt/yuXUMe8

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *