DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पटना में मना ठाकुर अनुकूलचंद्र का 138वां जन्मोत्सव:कंकड़बाग से गांधी मैदान गई शोभा यात्रा, सत्संग, भजन-कीर्तन हुए; जांच शिविर भी लगा

पटना सत्संग विहार कंकड़बाग ने ठाकुर अनुकूलचंद्र का 138वां जन्मोत्सव गांधी मैदान में मनाया। इसमें कई भक्त पहुंचे। भक्तों ने प्रभात फेरी की, जिस से सत्संग विहार मंदिर का परिसर और कंकड़बाग का क्षेत्र गूंज उठा। सभी श्रद्धालु ने मिलकर सामूहिक प्रार्थना की और विभिन्न धर्म ग्रन्थ जैसे श्री श्री ठाकुर के द्वारा हस्तलिखित सत्यानुसरण, नारी नीति, भागवत गीता, रामचरितमानस, गुरु ग्रन्थ साहिब, कुरान और बाइबिल का पाठ किया। युवक और युवतियां धोती, कुर्ता, साड़ी इत्यादियों से सजकर ठाकुर जी के प्रेम में विभोर रहे। 8:30 बजे पटना सत्संग विहार, कंकड़बाग से बैंड, नागरे, ढोल, तासे के साथ धूमधाम के साथ ठाकुर की शोभा यात्रा गांधी मैदान के लिए प्रस्थान की। सुबह 10 बजे से सत्संग हुआ शुरू गांधी मैदान पहुंचने के बाद युवाओं ने 10 बजे से सत्संग शुरू किया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गीत गाए। फिर ठाकुर जी के जीवन एवं दर्शन पे प्रकाश डाला। कई विषयों जैसे गुरु की जीवन में प्रयोजनियता, किस प्रकार हम ठाकुर जी को धारण करके जीवन के कर्मक्षेत्र एवं कैरियर में सुगमता से सफलता हासिल कर सकते है, धर्म एवं विज्ञान किस प्रकार एक दूसरे से समन्वित है, मानव अस्तित्व का रक्षण एवं वर्धन, धर्म का प्राकृत रूप इत्यादि अनेक विषयों पे चर्चा हुई। मुफ्त शिविर में कई लोगों का हुआ इलाज चिकित्सकों द्वारा ठाकुर जी के बता गए सदाचार के नियमों से सबको अवगत कराया गया। विभिन्न प्रकार के चिकित्सक सलाह भी दिए गए। मेडिकल कैंप और मुफ्त शिवर, शैक्षणिक एवं कैरियर सलाह, कानूनी सलाह भी लगाए गए, जिसमें अनेक लोगों का इलाज किया गया। भंडारे का भी प्रबंध किया गया था जिसमें हजारों की संख्या में भक्त गण ने प्रसाद ग्रहण किया।


https://ift.tt/TXQJtGw

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *