DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पटना में बना 953 बेड वाला रैन बसेरा:रात में मिलेगा फ्री खाना, महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था

ठंड बढ़ने के साथ ही असहाय और बेघर लोगों के लिए पटना नगर निगम द्वारा 953 बेड वाला रैन बसेरा तैयार किया गया है। इन स्थायी, अस्थायी और जर्मन हैंगर रैनबसेरों में 3 शिफ्ट में केयर टेकर की तैनाती की गई है। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे और फायर एक्स्टिनगुइशर भी लगाए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक आश्रय स्थल पर प्रबंधक की भी नियुक्ति की गई है, जो व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करेंगे। जहां भी रैन बसेरा है, वहां के संबंधित थाने को पत्र लिख कर रात्रि गश्ती के लिए सूचित किया गया है। रात में मिलेगा फ्री खाना रैन बसेरा में आमजनों के लिए निःशुल्क रहने की व्यवस्था की गई है। सभी रैन बसेरो में स्वच्छ पेयजल, टॉयलेट, मच्छरदानी और पर्याप्त कंबलों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही रात के भोजन की निःशुल्क व्यवस्था है। ठंड बढ़ने पर प्रत्येक व्यक्ति को दो कंबल उपलब्ध कराए जाएंगे। लोगों को यहां ठहरने के लिए अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर देना होगा। महिलाओं के लिए बनाया गया विशेष रैन बसेरा रैन बसेरों में महिलाओं के लिए भी विशेष बेड की व्यवस्था की गई है। इन आश्रय स्थलों में केवल महिलाएं ठहर सकती हैं। इसके साथ ही यहां केयरटेकर के रूप में महिला पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। महिलाओं के लिए मौर्या होटल के सामने, पटना सिटी नाला पर और बुद्धा स्मृति पार्क के निकट विशेष रैन बसेरा बनाया गया है। हर अंचल में रैन बसेरा की संख्या नूतन राजधानी अंचल: 5 जर्मन हैंगर, 2 स्थायी आश्रय स्थल, 5 अस्थायी आश्रय स्थल कंकड़बाग अंचल: 5 जर्मन हैंगर, 2 स्थायी, 0 अस्थायी पाटलिपुत्र अंचल: 0 जर्मन हैंगर, 0 स्थायी, 1 अस्थायी पटना सिटी अंचल: 0 जर्मन हैंगर, 0 स्थायी, 2 अस्थायी अजीमाबाद अंचल: 2 जर्मन हैंगर, 2 स्थायी, 0 अस्थायी


https://ift.tt/jOg2Z1E

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *