भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार मंगलवार को पटना अपने घर आए। उनके सम्मान में पार्टी ने एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक रोड शो निकाला। कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौघरी, विजय सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उनका स्वागत किया। रोड शो के बाद मिलर हाईस्कूल में नितिन नवीन ने अभिनंदन समारोह को संबोधित भी किया। कहा कि पंचायत से संसद तक भगवा लहराएगा। राहुल और तेजस्वी पार्ट-टाइम नेता हैं। बिहार के चुनाव में जनता ने उन्हें ऐसी करारी हार दी कि राहुल गांधी जर्मनी भाग गए और तेजस्वी यादव को यूरोप चला जाना पड़ा। बिहार में मिली जीत की ताकत से पश्चिम बंगाल और केरल तक भगवा लहराएगा, लेकिन यह सोचकर बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं को निश्चिंत होकर नहीं बैठ जाना है। आने वाले पंचायत और निकाय चुनाव में भी हमें जीत हासिल करनी है। पार्टी को एक लाख नया युवा नेतृत्व इसके रास्ते ही मिलेगा। बिहार के कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से ही उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व की कुर्सी मिली है। बिहार उनके दिल में हमेशा बना रहेगा। नितिन ने विधायक रहे अपने पिता नवीन किशोर सिन्हा को भी याद किया। कहा-उनके पिता ने विरासत में उन्हें जन सरोकारों से जुड़कर राजनीति की विरासत दी। कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्ट टाइम पॉलिटिक्स नहीं करें। राहुल-तेजस्वी पार्ट टाइम नेता हैं। बिहार चुनाव में जनता ने ऐसा हराया कि दोनों नेता विदेश भाग गए। – नितिन नवीन मंगलवार को पटना में रोड शो के दौरान भाजपा के नवनिर्वाचित कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन। रथ पर साथ में हैं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी।
https://ift.tt/u7Ky3kn
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply