पटना में दो भाइयों को गोलियों से भूना… मौत

गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में रविवार रात जमीन विवाद में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। करीब एक दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया। मृतकों की पहचान मनीष और उसके छोटे भाई मंजीत के रूप में हुई है। दोनों भाइयों को सीने और शरीर के ऊपरी हिस्से में 5-6 गोलियां मारी गईं। घटना रात करीब 9 बजे की है। दोनों भाई गांव के ही दौलत राय के बेटे विक्की की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने गए थे। खेत में पंडाल लगाकर भोज का आयोजन किया गया था। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। भोज के दौरान खाना खाने के बाद दोनों भाई हाथ धोने जा रहे थे। तभी 10-12 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। पकड़कर सिर और सीने में गोली मार दी। घटना के दौरान 24 राउंड से अधिक फायरिंग हुई। मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मंजीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। रिसेप्शन समारोह में अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाकर भागने लगे। स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

पुलिस को बताया, फिर भी बेटों की हत्या मृतकों के पिता राजकिशोर राय ने बताया कि आरोपियों पर दर्जनों केस हैं। कई बार धमकी दी गई थी। उन्होंने कहा कि एसएसपी और एसडीपीओ को लिखित आवेदन देकर हत्या की आशंका जताई थी।रविवार को दोनों बेटों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पहले भी मिल चुकी थी जान की धमकी परिवार के अनुसार मनीष व मंजीत पर पहले भी हमला हो चुका था। मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई थी। कोर्ट परिसर में भी विवाद हुआ था। परिवार का आरोप है कि लगातार शिकायत के बावजूद सुरक्षा नहीं मिली। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जमीन विवाद में हाल की प्रमुख हत्याएं मनीष और छोटा भाई मंजीत 60% हत्याएं जमीन विवाद से जुड़ीं गोतिया ने ही हत्या की, 24 राउंड फायरिंग फतुहा : जनवरी 2026 : दो इंच जमीन विवाद में दो की हत्या, एक घायल गोपालपुर : फरवरी 2026 : जमीन विवाद में पूर्व सैनिक की हत्या गोपालपुर : नवंबर 2025 : डीलर की हत्या, दो हमलावरों की भी हत्या चित्रगुप्तनगर : सितंबर 2025 : प्रॉपर्टी डीलर की हत्या पटना जिले में वर्ष 2025 में कुल 239 हत्याएं हुईं। जिला 4 एसपी क्षेत्रों में बंटा है- पटना सेंट्रल, पूर्वी, पश्चिमी और ग्रामीण। पटना पूर्वी एसपी क्षेत्र में सबसे अधिक 83 हत्या हुईं। पटना सेंट्रल में 29, पटना पश्चिमी में 76 और ग्रामीण क्षेत्र में 51 हत्याएं दर्ज की गईं। करीब 60 प्रतिशत हत्याएं जमीन विवाद से जुड़ी रहीं।
40 साल से चल रहा था विवाद… मनीष के पिता राजकिशोर राय उर्फ राजू राय और उनके गोतिया कृष्णा राय के बीच छह बिगहा पुश्तैनी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामला करीब 40 साल से कोर्ट में था। पांच माह पहले कोर्ट का फैसला राजकिशोर राय के पक्ष में आया था। ग्रामीणों के अनुसार इसी रंजिश में हत्या की गई। गोली मारने का आरोप कृष्णा राय के बेटों और उनके सहयोगियों पर है।


https://ift.tt/jSQem2L

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top