पटना में बुधवार को धूप निकली, लेकिन न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा। हालांकि, अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़ कर 18.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। राज्य के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण बिहार में घना कुहासे के साथ कोल्ड डे रहा। राज्य के 13 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर ने बताया कि 6 जनवरी तक राज्य में कोल्ड डे का अलर्ट है। पटना में 1 जनवरी को धूप निकल सकती है। लेकिन, ठंड से राहत नहीं मिलेगी। आगे क्या 1 जनवरी : उत्तर के जिलों में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। उत्तर-मध्य, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण के जिलों में कोहरा छाएगा। 2 जनवरी : उत्तर-मध्य और पश्चिम के जिलों के कुछ स्थानों में घना कोहरा छाएगा। इन शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा गया-5, राजगीर-5.8, जहानाबाद-7.5, जीरादेई-7.6, औरंगाबाद-6.5, छपरा-6.3, समस्तीपुर-7.6, भागलपुर-7.8, सबौर-5.6, डेहरी-6.8, मधुबनी-9, पटना-9.4 वर्ष 2025 में मौसम का चरम रूप दिखा वर्ष 2025 में बिहार में मौसम का चरम रूप देखने को मिला। राज्य के लोगों को 7 दिन ग्रीष्म लहर और एक दिन भीषण ग्रीष्म लहर झेलनी पड़ी। पांच दिन तक उष्ण रात्रि की स्थिति रही। ठंड के मौसम में 13 दिन शीत दिवस और 6 दिन भीषण शीत दिवस रहा। दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान राज्य में 686.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से 31 प्रतिशत कम रही। हालांकि वर्षा की कमी के बावजूद कई मौकों पर अत्यधिक वर्षा की घटनाएं भी सामने आईं। राज्य के 74 स्थानों पर भारी वर्षा, 60 स्थानों पर अति भारी वर्षा और 24 स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा दर्ज की गई। तापमान के लिहाज से भी वर्ष असामान्य रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस डेहरी में 27 अप्रैल 2025 को, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस गया जी में 31 दिसंबर 2025 को रिकॉर्ड किया गया। 149 दिन वज्रपात की घटनाएं रिपोर्ट की गईं, जिसका प्रभाव जन-जीवन, कृषि और आधारभूत संरचना पर पड़ा।
https://ift.tt/nhsWyj5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply