पटना के श्रीकृष्णापूरी थाना क्षेत्र में मवेशी चोरी की घटना सामने आई है। पिछले एक सप्ताह में दो खटाल से 13 गाय चोरी हो चुकी हैं। इसकी शिकायत खटाल संचालकों की ओर से थाने में की गई है। पहली घटना राजेंद्रपथ आनंदपुरी नाला पर स्थित खटाल की है। 29 नवंबर को खटाल संचालक लालजी राय और बृजमोहन राय अपने रिश्तेदार की शादी में गए थे। जब शादी से दूसरे दिन सुबह 6 बजे लौटकर खटाल में गए तो 6 गाय नहीं थी। खोजबीन के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दो तीन की संख्या में गाय चोरी करते नजर आए। दोनों ने टी शर्ट और जींस पहनी थी। दूसरी घटना 6 दिसंबर की है। पहले खटाल से सटे इस दूसरे खटाल से 7 गाय चोरी हो गई। खटाल संचालक आर्यन राज और गोलू कुमार अपने रिश्तेदार की शादी में गए थे। दूसरे दिन लौटकर सुबह 5 बजे अपने खटाल पर पहुंचें तो देखा कि 7 गाय गायब है। इसके बाद आज श्रीकृष्णापुरी थाने ने लिखित शिकायत की है। आर्यन ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में दूसरी यह घटना है। पहली घटना हुई थी, उस वक्त भी थाने में शिकायत की गई थी। लेकिन उचित कार्रवाई नहीं होने के चलते एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी घटना हो गई। फिलहाल हमलोगों ने आवेदन थाने में दिया है। जिस दिन घटना हुई, उस दिन हमलोग शादी में गए थे। लौटकर आए तो गाय नहीं थी। पास के मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया, पिकअप से गाय चोरी कर के ले जाते 3 से 4 की संख्या में अज्ञात चोर दिखे हैं। थाने में शिकायत दर्ज पीड़ितों के आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जो सीसीटीवी फुटेज पीड़ितों की ओर से पुलिस को सौंपी गई है, उसकी भी छानबीन हो रही है।
https://ift.tt/ETqW8CI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply