पटना में 25 दिसंबर को क्रिसमस धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाएगा। इसके लिए चर्चों को पूरी तरह से सजाया गया है। शाम से ही चर्च में भीड़ जुट गई है। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की खास तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चर्च परिसर को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। रात 12 बजे ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। बच्चे अभी से ही प्रेयर गाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। लोग अभी से ही चर्च में प्रेयर करने पहुंच रहे हैं। बाजार गुलजार है। सांता के कपड़ों से पटना का बोरिंग रोड इलाका भरा पड़ा है। बोरिंग रोड में बीच बाजार में सांता लोगों के साथ डांस कर रहे हैं। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, कल क्रिसमस ईव को लेकर लिए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। 25 दिसंबर के लिए भी ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। ट्रैफिक DSP 4 अनिल कुमार ने बताया कि दोपहर 2 बजे के बाद गांधी मैदान के इलाके में ऑटो ई रिक्शा को प्रतिबंधित किया गया है। गांधी मैदान से छज्जू बाग के इलाके में भी निजी वाहनों को छोड़कर कॉमर्शियल ऑटो, ई रिक्शा को प्रतिबंधित किया गया है। कल इसके लिए 100 अतिरिक्त बल लगाए गए हैं। जिस पोस्ट पर दबाव कल कम रहेगा, वहां से भी बल बुला लिए गए हैं। 27-28 को भी गांधी मैदान रहेगा डिस्टर्ब वहीं, इसके अलावा गांधी मैदान में सरस मेला के दौरान होने वाली भीड़ के चलते आस पास के रूट में ऑटो ई रिक्शा को बैन किया गया है। 27 और 28 दिसंबर को इन रूटों में इमरजेंसी वाहनों को छोड़कर ऑटो ई रिक्शा की एंट्री नहीं होगी। 1. गांधी मैदान के चारों तरफ व्यवसायिक वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे। 2. दानापुर से राजापुर पुल होते हुए ऑटो ई-रिक्शा को पुलिस लाईन तिराहा से पुनः वापस दानापुर की ओर डायवर्ट किया जायेगा। 3. अशोक राजपथ पर गायघाट की ओर से गांधी मैदान आने वाले ऑटो ई-रिक्शा कारगिल चौक से पश्चिम डबल डेकर के पश्चिमी छोर के पास से पुनः गायघाट की ओर जाएंगे। 4. एग्जीबिशन रोड में ऑटो / ई-रिक्शा भट्टाचार्या चौराहा से उत्तर गांधी मैदान की ओर नहीं आयेंगे। 5. एसपी वर्मा की ओर से गांधी मैदान की ओर आने वाले ऑटो / ई-रिक्शा स्वामी नंदन तिराहा तक आयेंगे। वहां से बाटा मोड़ होते हुए वापस जायेंगे। 6. बुद्ध मार्ग / छज्जू बाग से टीएन बनर्जी पथ पर ऑटो / ई-रिक्शा का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। 7. पुलिस लाईन गेट नंबर -1 से बैंक रोड में ऑटो ई-रिक्शा का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। 8. मछुआ टोली से बारी पथ पर ठाकुर बाड़ी मोड़ तक ऑटो ई-रिक्शा का परिचालन किया जायेगा। ठाकुरबाड़ी मोड़ होते हुए वापस जायेंगे। किसी भी परिस्थिति में ऑटो ई-रिक्शा गांधी मैदान बाकरगंज की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। 9. बुद्ध मार्ग पुलिस लाइन तिराहा से कोतवाली टी तक ऑटो ई रिक्शा का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।
https://ift.tt/tnycMav
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply