पटना के चित्रगुप्त नगर में गुरुवार देर रात हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। शादी के रिसेप्शन पार्टी में हर्ष फायरिंग के दौरान एक मासूम को गोली लगी है। फिलहाल, घायल को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा पक्ष के लोगों से घटना को लेकर पूछताछ की गई। मुन्नाचक में रिसेप्शन पार्टी की घटना यह घटना गुरुवार देर रात लगभग 11:30 बजे का बताया जा रहा है। मुन्नाचक में रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। इसी दौरान दूल्हा पक्ष की ओर से एक युवक हवाई फायरिंग करने लगा। तकरीबन 6 से 7 राउंड उसने फायरिंग की। इसी बीच एक गोली 6 साल के बच्चे के पांव में लग गई, जिसे परिजन अस्पताल लेकर भागे। इस घटना के बाद रिसेप्शन पार्टी में भगदड़ मच गई। आरोपी की हुई पहचान ASP सदर अभिनव कुमार ने बताया, ‘मुन्नाचक में गुलशन नाम के शख्स की रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। इसी दौरान पार्टी में शामिल एक शख्स ने हवाई फायरिंग किया। गोली एक 6 वर्षीय मासूम के पांव में लग गई। फिलहाल, आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बच्चे की हालत स्थिर बनी हुई है। निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।’ अवैध हथियार से फायरिंग आरोपी युवक रिसेप्शन पार्टी में पूरी तरह से नशे में था। माहौल बनाने के लिए हाथ में हथियार लेकर झूम भी रहा था। उसके साथ रिश्तेदार और दोस्त भी मौजूद थे। किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। सभी जश्न में डूबे थे। लेकिन जैसे बच्चे को गोली लगी। अब इधर उधर भागने लगें।
https://ift.tt/kVnsQdt
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply