पटना में एक शादीशुदा युवक ने सुसाइड कर लिया है। इसने लव मैरिज की थी। इस कारण दोनों परिवार में विवाद चल रहा था। पति-पत्नी दोनों खुद ही अपना खर्च उठा रहे थे। मृतक की पहचान कुलदीप कुमार झा के तौर पर हुई है। मृतक दरभंगा के कर्जापट्टी कमतौल का रहने वाला था। घटना पीरबहोर थाना अंतर्गत अशोक राज पथ स्थित दीप गंगा कॉम्प्लेक्स के फ्लैट की है। युवक पटना में अपनी फैमिली के साथ रहता था। आज सुबह अपने कमरे में घुसा, इसके बाद बाहर नहीं निकला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। फिलहाल पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। ऑटो रिक्शा चलाता था युवक मृतक कुलदीप कुमार झा पटना में ऑटो रिक्शा चलाता था। पिता ने बताया कि एक सप्ताह से ई-रिक्शा किसी दूसरे को चलाने के लिए दिया था। उसकी गाड़ी में एक मोटी रस्सी रहती थी। उसी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक युवक के कमरे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। किस से आखिरी बातचीत हुई, और उसने क्या बताया, इसकी छानबीन हो रही है। मृतक युवक दो भाई है। बड़ा भाई सुजीत झा अशोक राजपथ में दुकान चलाता है। लव मैरिज के बाद की थी शादी मृतक कुलदीप झा ने लव मैरिज शादी की थी। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच अनबन रहती थी। रिश्ते में खटास था। पत्नी निजी स्कूल में पढ़ती है। एक मासूम बेटी भी है। दोनों अपना खर्च खुद उठा रहे थे। मोहल्ले के दोस्तों ने बताया कि कुलदीप मिलनसार स्वभाव का था। कैसे सुसाइड कर लिया, हमलोग शॉक्ड हैं। घटना के पीछे पारिवारिक कलेश हो सकता है।
https://ift.tt/demloBZ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply