DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पछुआ हवा से बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान 9°C:कनकनी से जनजीवन प्रभावित, अलाव का सहारा ले रहे लोग

गोलागंज में मौसम के बदलते मिजाज ने जनजीवन को प्रभावित किया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट और पछुआ हवाओं के प्रकोप से कनकनी बढ़ गई है, जिससे लोगों की मुश्किलें लगातार जारी हैं। सुबह-शाम चलीं बर्फीली हवाएं, घरों में दुबके लाेग कनकनी और बर्फीली हवाओं का सितम जारी है। पछुआ हवाओं के कारण वातावरण में नमी और ठंडक इतनी बढ़ गई है कि लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। सुबह और शाम के समय चलने वाली बर्फीली हवाएं शरीर को भीतर तक झकझोर रही हैं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से कोहरे का प्रकोप नहीं है, लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं। इस सर्द पछुआ हवा के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही बाहर निकल रहे हैं। चौक-चौराहों और ग्रामीण इलाकों में आग ही सहारा इस ठिठुरन भरी ठंड से बचने के लिए जिले के चौक-चौराहों और ग्रामीण इलाकों में अलाव ही एकमात्र सहारा बन गया है। लोग लकड़ी, सूखी पत्तियां और कूड़ा-करकट जलाकर खुद को गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर है, जहां पशुओं को ठंड से बचाने के लिए पुआल और बोरे का सहारा लिया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस बार की कनकनी अधिक कष्टदायक है। बदलते मौसम ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को भी बढ़ा दिया है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों में सर्दी, जुकाम और सांस लेने की समस्याएं देखी जा रही हैं। वहीं, पछुआ हवा और शीतलहर के कारण दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों के लिए काम की तलाश में निकलना दूभर हो गया है। दलहन की फसलों पर संकट, किसान परेशान किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित हैं। हालांकि, हल्की ठंड गेहूं के लिए फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन लगातार गिरते तापमान और पाला गिरने की आशंका ने तिलहन और दलहन की फसलों पर संकट के बादल मंडरा दिए हैं। आज अधिकतम तापमान 18°C से 21°C के बीच जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 9°C से 10°C के आसपास दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले सप्ताह में तापमान में स्थिरता बनी रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम – सोमवार 5 जन. 9°C 18°C साफ और धूप – मंगलवार 6 जन. 9°C 19°C साफ और धूप – बुधवार 7 जन. 9°C 19°C साफ और धूप – गुरुवार 8 जन. 8°C 19°C साफ और धूप


https://ift.tt/sGl4680

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *