गोपालगंज में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। पछुआ हवाओं के कारण कनकनी काफी बढ़ गई है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 11°C से 12°C के बीच दर्ज किया जा रहा है। हवा में नमी और इन ठंडी हवाओं के कारण महसूस होने वाला तापमान इससे भी कम है। धुंध के प्रभाव से अधिकतम तापमान 21°C से 23°C तक रहने का अनुमान है। सुबह विजिबिलिटी कम, वाहन चालकों को परेशानी सुबह के वक्त दृश्यता (विजिबिलिटी) बहुत कम रही, जिससे सड़कों पर वाहनों की गति धीमी पड़ गई। घने कोहरे के कारण पास की वस्तुएं भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही हैं, जो वाहन चालकों के लिए जोखिम भरा है। पश्चिमी दिशा से आ रही लगभग 10 किमी/घंटा की रफ्तार वाली ठंडी हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। भीषण ठंड और कोहरे के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 28 दिसंबर तक निजी-सरकारी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कें निर्देश बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने 28 दिसंबर तक सभी निजी और सरकारी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का निर्देश जारी किया है। ठंड के प्रकोप के कारण स्थानीय बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन चालक हेडलाइट जलाकर चल रहे हैं, क्योंकि पास की वस्तुओं को भी साफ देख पाना मुश्किल हो रहा है।
https://ift.tt/V51r8Ic
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply