DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पंजाब में सहेली दुल्हन को भगा ले गई, पूरी कहानी:साथ पढ़ीं, इकट्‌ठे रहतीं, दूल्हे ने रिश्ता तोड़ा; मां बोली- ऐसा कभी न सोचा था

आपने अक्सर ये सुना होगा कि लड़का लड़की को भगाकर ले गया, लेकिन पंजाब के तरनतारन में अनोखा मामला सामने आया। जहां एक लड़की को दूसरी लड़की ही भगाकर ले गई। जो लड़की भागी, वह कुछ दिन बाद ही दुल्हन बनने वाली थी। दूल्हे को पता चला तो उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। दोनों लड़कियां इकट्‌ठे स्कूल में पढ़ती थीं, हालांकि उनके बीच सहेलियों का नहीं बल्कि गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का रिश्ता बन गया था, इसके बारे में परिवार को उनके भागने के बाद पता चला। अब परिवार परेशान है, क्योंकि कर्ज उठाकर उसके लिए दहेज का सामान इकट्‌ठा किया था, शादी के कार्ड भी बांट दिए थे लेकिन अब पूरे समाज में बेइज्जती हो रही है। पुलिस भी दोनों को बालिग बताकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। 2 लड़कियों के समलैंगिक रिश्ते से जुड़ा ये पूरा मामला क्या है, पूरी रिपोर्ट पढ़िए… 3 साल से इकट्‌ठे पढ़ रहीं थी, साथ समय बितातीं लड़की लखविंदर का परिवार तरनतारन के मुरादपुरा में रहता है। 3 साल पहले उनके घर के पड़ोस में सुनीता राटा रहने आई। दोनों एक ही क्लास में पढ़ने लगीं। दोनों स्कूल साथ जातीं, घर भी इकट्‌ठे ही आतीं। दोनों का काफी समय साथ बीतता। परिवार ने समझा, दोनों की दोस्ती गहरी है, इसलिए ऐसा होगा।
लड़की ने राटा नाम रखा, लड़कों की तरह रहती
लखविंदर जहां पूरी तरह लड़की बनकर रहती थी। वहीं सुनीता खुद को राटा नाम का लड़का बताती थी। वह हमेशा लड़कों की तरह ही कपड़े पहनती थी। फिर भी उसके लड़की होने की वजह से न तो उसके और न ही लखविंदर के परिवार को उनके आपसी रिश्ते को लेकर कोई शक हुआ। इस वजह से उनके बीच के रिश्तों में कभी कोई दिक्कत नहीं आई। बेटी की पढ़ाई पूरी हुई तो परिवार ने रिश्ता तय किया इसी बीच लखविंदर की 12वीं की पढ़ाई पूरी हो गई। वह बालिग हो गई तो परिवार ने अमृतसर के खडूर साहिब में उसका रिश्ता तय कर दिया। इसके बाद शादी की तारीख भी 14 जनवरी 2025 को फिक्स हो गई। लखविंदर की मां बताती हैं कि जब रिश्ता हुआ तो उन्होंने कर्ज लिया। इसके बाद उसके दहेज के लिए वाशिंग मशीन, गहने समेत अन्य सामान इकट्‌ठा कर लिया। इसके साथ ही शादी के कार्ड छपवाए, उन्हें भी रिश्तेदारों और परिचितों में बांट दिया गया। घर में भी शादी की तैयारियां चल रहीं थीं।
खाना खा रही थी लखविंदर, राटा ने आवाज मारकर बुलाया
लखविंदर की मां बताती हैं कि इस दौरान भी किसी से हमें कुछ पता नहीं चला। न ही लखविंदर या सुनीता ने कुछ बताया। मगर, जैसे-जैसे शादी के दिन नजदीक आने लगे, उन्होंने घर से फरारी का प्लान बना लिया। 24 जनवरी को लखविंदर घर में खाना खा रही थी। इसी बीच नुक्कड़ से सुनीता ने उसे आवाज लगाई। वह मिलने की बात कहकर निकली और फिर घर नहीं लौटी। हमें लगा घूमने गई होंगी, कैश-गहने भी ले गई लखविंदर की मां ने कहा- पहले तो हमने समझा कि कहीं घूमने गई होंगी लेकिन उनसे फोन पर भी कोई संपर्क नहीं हो रहा था। इससे हमारी चिंता बढ़ गई। घर में चेक किया तो 30 हजार कैश और शादी के लिए रखे गहने भी गायब थे। इससे उन्हें शक हुआ कि दोनों घर से फरार हो गई हैं। ऐसा कभी न सुना था, संपर्क नहीं किया तो बात समझ आई लखविंदर की मां बोलीं– हमने लड़का और लड़की के घर से भागने की बातें तो सुनीं थी लेकिन लड़की ही लड़की के साथ भाग जाए, ऐसा कभी नहीं सुना था। फिर भी जब दोनों वापस नहीं लौटी और कोई संपर्क भी नहीं किया तो फिर सारी बातें समझ आईं। उनके भागने के बाद जानकारों ने उनके रिश्ते को लेकर शक जताना शुरू किया। तब हमें भी यकीन हुआ कि सुनीता ही बेटी को भगाकर ले गई है। पुलिस ने हमें कहा, दोनों बालिग, मर्जी से गईं लखविंदर की मां ने बताया कि इसका पता चलते ही हम तुरंत पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने कहा कि दोनों ही बालिग हैं और अपनी मर्जी से गई हैं। इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। हम खुद भी तलाश करते रहे लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। सुनीता के परिवार वाले भी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं।
दूल्हे के परिवार ने रिश्ता तोड़ा, लड़की ने कभी नहीं बताया
लखविेंदर की मां ने कहा कि ऐसी बातें कहां छुपती हैं। इसके बारे में दूल्हे के परिवार को भी पता चल गया। उन्होंने फोन करके रिश्ता तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि अब ये रिश्ता जोड़ने से हमारी भी बदनामी होगी। हमारी लड़की ने भी कभी नहीं बताया कि उसकी दूसरी लड़की के साथ इस तरह के रिश्ते हैं। हम तो उसे सहेली ही समझते रहे। यही चाहते, बेटी राजी-खुशी घर लौट आए
लखविंदर की मां ने कहा कि बेटी की शादी के लिए हमने बड़े अरमान से दहेज का सामान इकट्‌ठा कर लिया था। सारी तैयारियां भी चल रहीं थीं। धूमधाम से शादी की तैयारी थी लेकिन अगर कोई बेटी ऐसा करे तो सारी उम्मीदें ही मर जाती हैं। अब तो हम इतना चाहते हैं कि वह राजी-खुशी घर आ जाए। मां ने पुलिस को दी शिकायत में क्या कहा? लखविंदर कौर की मां ने पुलिस को बताया कि सुनीता उसकी बेटी लखविंदर कौर की सहेली है। मेरी लड़की का इनके घर काफी आना-जाना था। 13-14 फरवरी को बेटी लखविंदर की शादी तय थी। 24 दिसंबर को सुबह 10 बजे सुनीता राटा मेरी बेटी को बिना कुछ कहे कहीं लेकर चली गई है। जब बेटी नहीं लौटी तो मैं सुनीता के घर गई तो वह भी घर पर नहीं थी। इसकी मां और बहनों को सब कुछ पता है। अगर पुलिस जल्दी से उनसे पूछताछ करके तो मेरी बेटी के बारे में पता चल सकता है। मां ने बेटी को बरामद कर सुनीता राटा, उसकी मां और 2 बहनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। शिकायत की कॉपी पढ़ें…. DSP बोले- कार्रवाई के लिए कानूनी राय ले रहे इस बारे में तरनतारन के DSP सुखबीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि घर से भागी दोनों लड़कियां बालिग हैं। फिर भी कार्रवाई के लिए कानूनी राय ली जा रही है। फिलहाल मामले की जांच महिला पुलिस अधिकारी को सौंप दी गई है। जो भी कानूनी तौर पर सही होगा, पुलिस उस तरह का एक्शन लेगी।


https://ift.tt/0gKHv8z

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *