पंजाब के जिला शहीद भगत सिंह (नवांशहर) के किराना व्यापारी रवि सोबती (70) का नौकरानी ने जीजा के साथ प्लानिंग कर कत्ल किया है। फोन डिटेल से नौकरानी को पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि नौकरानी ने अपने फोन से कई चीजें डिलीट कर थीं, इनको साइबर सैल के जरिए रिकवर किया गया। व्यापारी को मारने से पहले 1 घंटे के अंदर दोनों के बीच वॉट्सऐप चैट के अलावा लगभग 7 से 8 कॉल हुई थीं। नौकरानी ने अपने जीजा के साथ मिलकर सोची समझी चाल के तहत व्यापारी को फोन कर बहाना बनाया कि उसको अकेली आने में दिक्कत है। इसलिए उसे महालों के पास से कार में पिक कर लें। उसे महालों के अंडरब्रिज के पास सुनसान जगह बुलाया। यहां जीजा उसके 4 दोस्तों ने दातर से व्यापारी पर वार किए। व्यापारी के शरीर पर घुटनों से लेकर सिर पर कट के निशान थे। आरोपियों ने गाड़ी को खंभे से टकराकर एक्सीडेंट दिखाने की भी कोशिश की। लाश को जलाने के लिए पहले ही पेट्रोल का इंतजाम कर रखा था। पुलिस ने नौकरानी सोनम, सुरजीत सिंह, मनी, चरनजीत और एक माइनर को इस केस में अरेस्ट कर लिया है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल दातर, बाइक भी बरामद कर लिए हैं। पहले जानें घटना वाले दिन क्या हुआ पुलिस ने बताई आरोपियों को पकड़ने की कहानी रात को सूचना मिली, मोबाइल लोकेशन से मिली कार
SSP तुषार गुप्ता ने बताया कि परिवार ने रवि सोबती के गुम होने और फोन न उठाने की सूचना 12 दिसंबर रात 9 बजे के करीब दी। इसके बाद पुलिस ने व्यापारी के मोबाइल की लोकेशन ढूंढ निकाली। लोकेशन बलाचौर के कंगन पुल के पास मिल रही थी। इससे टीमों को बलाचौर के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने रात 11 बजे के करीब कार को ट्रेस कर लिया। कार के अंदर व्यापारी मृत मिला। उसे जलाने की कोशिश की गई थी। मौके पर मिले व्यापारी से फोन से मिला सुराग
सोनम और उसके साथियों ने कत्ल के बाद व्यापारी की कोई भी चीज नहीं चुराई। व्यापारी को मोबाइल कार से ही मिल गया। इसी से पता चला कि व्यापारी की नौकरानी के साथ ही कई बार बात हुई थी। लाश को जलाने के बाद सोनम और अन्य आरोपी मौके से भाग गए। सोनम को राउंडअप किया तो सब उगला
SSP तुषार गुप्ता ने बताया कि सोनम को व्यापारी के कत्ल मामले में दूसरे दिन सुबह ही राउंडअप कर लिया। पुलिस कस्टडी में सोनम ने कबूल किया को उसने अपने जीजा और अन्य लोगों के साथ मिलकर व्यापारी का कत्ल किया है। उसी ने फोन कर व्यापारी को सुनसान जगह मिलने के लिए बुलाया था। जीजा सुरजीत सिंह की बनाई प्लानिंग के अनुसार उसने ये सब किया है। ट्रेन से लुधियाना से हरियाणा जाने की फिराक में थे
SSP तुषार गुप्ता ने बताया कि कत्ल करने के दूसरे दिन सोनम को पकड़ लिया गया लेकिन अन्य आरोपी लुधियाना से ट्रेन के जरिए भागने की फिराक में थे। सोनम से मिले इनपुट के आधार पर उनको लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया गया। ये लोग पहले हरियाणा और फिर बिहार जाकर छिपने का प्लान बना रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से कत्ल में प्रयोग किया दातर और बाइक भी 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिए। कत्ल से पहले सुरजीत और व्यापारी में हुआ था झगड़ा
SSP तुषार गुप्ता ने बताया कि सोनम ने बताया कि जब व्यापारी ने उस पर संबंध बनाने का दबाव बनाया तो उसने ये बात अपने जीजा सुरजीत सिंह को बताई। इस पर जीजा सुरजीत सिंह व्यापारी से मिला और उसे इसके लिए टोका। इस पर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद ही सुरजीत ने सोनम और दोस्तों के साथ मिलकर व्यापारी के कत्ल की योजना बनाई थी। सोनम का हो चुका है तलाक, बिहार की रहने वाली
SSP तुषार गुप्ता ने बताया कि सोनम बिहार की रहने वाली है, लेकिन पली-बढ़ी पंजाब में ही है। वह नवांशहर के मजारा में रहती है। उसका जीजा सुरजीत सिंह भी बिहार का रहने वाला है। आरोपी मनी, चरनजीत और एक माइनर मजारा के रहने वाले हैं। सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। SSP ने बताया कि सोनम का तलाक हो चुका है। उसकी उम्र अभी 28 साल के लगभग है।
https://ift.tt/GNReOpB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply