साल 2025 का आज आखिरी दिन है। इस पूरे साल में पंजाब ने जंग का माहौल झेला। 3 रातें आसमान में मंडराते ड्रोन देखे। बाढ़ ने पूरे पंजाब को रुलाया। सैकड़ों लोग घर से बेघर हो गए। दिन और रात बाढ़ के खतरे में गुजारे। AAP की अंदरूनी राजनीति ने भी पंजाबियों को चौंकाया। एक विधायक ने अचानक इस्तीफा दे दिया। दूसरे को पुराने केस में जेल जाना पड़ा। तीसरे भ्रष्टाचार में पकड़ा गया तो चौथा रेप केस में फंस गया। राजनीतिक बयानबाजी भी बेलगाम रही। बात 500 करोड़ की अटैची में CM से लेकर डायनासोर, छिपकली और ट्रॉली चोर तक पहुंच गई। पंजाब पुलिस के DIG भी भ्रष्टाचार केस में फंसे। पंजाब के 3 शहरों को पवित्र शहर का दर्जा मिला। इस दौरान पंजाब ने कई कलाकार खो दिए। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र से लेकर 8 कलाकार दुनिया से रुखसत हो गए। हिमाचल में एक लड़की की 2 भाइयों से शादी भी खूब सुर्खियों में रही। चंडीगढ़ में IPS ने अपनी कोठी में सुसाइड कर लिया तो हिमाचल में बाढ़ से तबाही मची। साल 2025 में पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल की 10 बड़ी घटनाओं को जानने के लिए पूरी रिपोर्ट पढ़ें… 1. राजनीति: पूर्व मंत्री गिरफ्तार, आप MLA का अचानक इस्तीफा
साल 2025 के उपचुनाव में AAP जीतती रही। पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार हुए। AAP की विधायक अनमोल गगन मान का अचानक इस्तीफा और फिर उसे वापस लेना भी सुर्खियों में रहा। 2. तीन पवित्र शहर, मीट-शराब, तंबाकू बिक्री बंद
45 साल बाद पंजाब में पवित्र शहरों की मांग पूरी हो गई। AAP सरकार ने खालसा की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब में विधानसभा का विशेष सत्र बुला प्रस्ताव पास करवाया। जिसके बाद अमृतसर की वॉल्ड सिटी, तख्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो) तख्त श्री केसगढ़ साहिब (श्री आनंदपुर साहिब) पवित्र बना दिए गए। इनके विकास के लिए अलग से फंड आएगा। यहां मीट, शराब, तंबाकू, सिगरेट आदि उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। 3. ऐतिहासिक बाढ़, 43 लोगों की जान गई
पंजाब को साल 2025 बाढ़ के लिए भी याद रहेगा। अगस्त के अंत और सितंबर के शुरुआत में लगातार बरसात के बाद बाढ़ आई। AAP सरकार ने इसे इतिहास की सबसे बड़ी बाढ़ बताया। सभी 22 जिलों के 2500 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। इसमें 43 लोगों की जान चली गई जबकि 3.87 लाख लोग प्रभावित हुए। 1.95 लाख हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर धान की फसल बर्बाद हो गई। बाढ़ के कारण पूरे राज्य में 2.52 लाख पशु और 5.88 लाख पोल्ट्री को भी नुकसान हुआ। बाढ़ मुआवजे के तौर पर पीएम मोदी की 1600 करोड़ रुपए की मदद पर खूब राजनीति हुई। 4. आपरेशन सिंदूर में पंजाब में गिरी मिसाइलें-ड्रोन
पहलगाम हमले के जवाब में शुरू हुए आपरेशन सिंदूर का पंजाब में भी असर देखने को मिला। पाकिस्तान की तरफ से किए हमले में पंजाब के कई गांवों में ड्रोन और मिसाइलों के टुकड़े गिरे। लोगों ने ब्लैकआउट के दौरान अंधेरे में रातें काट सेना का हौसला बढ़ाया। अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, फिरोजपुर और फाजिल्का के सीमा पर बसे लोग सेना के साथ डटे रहे। सेना के लिए दूध, चाय और खाना पहुंचाने वाले फिरोजपुर के बच्चे श्रवण कुमार के बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया। आपरेशन के दौरान फिरोजपुर के गांव खाई फेमे के में ड्रोन के टुकड़े गिरने से घर में आग लग गई। इससे एक महिला की मौत हो गई। 5. पंजाब ने खोया अपना इकलौता शाकाहारी बॉडी बिल्डर
साल 2025 के अक्तूबर का पहला हफ्ता पंजाब के लोगों के लिए बुरी खबर लेकर आया। जालंधर के रहने वाले और पंजाब के इकलौते शाकाहारी बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन का अचानक निधन हो गया। एक्सरसाइज करते हुए कंधे की नस दबने से वरिंदर घुम्मन इलाज के लिए जालंधर के प्राइवेट अस्पताल गए। यहां से उनको 9 अक्तूबर को अमृतसर फोर्टिस में भेज दिया गया। फोर्टिस के डॉक्टरों ने आपरेशन की सलाह दी। आपरेशन से पहले घुम्मन ने डॉक्टरों के साथ बात की जिसका अंतिम वीडियो भी सामने आया। आपरेशन के 3 घंटे बाद ही वरिंदर घुम्मन को 2 हार्ट अटैक आए और उनकी मौत हो गई। बॉडी बिल्डर की मौत से हेल्थ सिस्टम पर सवाल उठे। परिवार को जांच का भरोसा दिलाया गया। जालंधर में उनके नाम का पार्क बनाया गया। 6. पंजाबी सिंगर-एक्टर खोए, जवंदा-भल्ला ने ज्यादा रुलाया
साल 2025 में पंजाब ने अपने कई सिंगर-एक्टर और संगीतकार खो दिए। पंजाब के कॉमेडी किंग जसविंदर भल्ला का शुगर की बीमारी के चलते देहांत हो गया। वह पूरी उम्र लोगों को अपनी कॉमेडी से हंसाते रहे। उभरते एक्टर-सिंगर राजवीर जवंधा पंचकूला में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। उनके लिए खूब अरदास-प्रार्थना हुई लेकिन मोहाली में मौत से जंग हार गए। इसी तरह पंजाब के कई कलाकारों को हिट करने वाले संगीत सम्राट चरनजीत आहूजा का निधन हो गया। एक सड़क दुर्घटना में फिर से म्यूजिक इंडस्ट्री में कमबैक कर रहे हरमन सिद्धू की मौत हो गई। साल के अंत में पंजाब को बड़े सिंगर देने वाले पूरण शाह कोटी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 7. चंडीगढ़ में IPS सुसाइड ने हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी हिलाई
हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार ने 7 अक्टूबर 2025 को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में सुसाइड कर लिया। उन्होंने अपने आवास में खुद को गोली मार ली। शव घर के बेसमेंट में मिला। इनके लिखे सुसाइड नोट में कई सीनियर अधिकारियों के नाम मिले। इसमें चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी, पूर्व चीफ सेक्रेटरी, टीवीएसएन प्रसाद (हरियाणा)डीजीपी शत्रुजीत कपूर (हरियाणा) पूर्व एसीएस राजीव अरोड़ा, संदीप खिरवार पूर्व एडीजी, हरियाणा, मनोज यादव पूर्व डीजीपी, हरियाणा, अभिताभ ढिल्लों एडीजी, हरियाणा, पीके अग्रवाल पूर्व डीजीपी, हरियाणा के नाम मिलने से आईपीएस लॉबी में हलचल रही। 8. MLA की मौत ने चौंकाया, कर्नल से मारपीट पर पुलिस दागदार हुई 9. भ्रष्टाचार-ड्रग्स पर एक्शन में रही सरकार 10. पंजाब-हिमाचल की 5 चर्चित शादियां-सगाई अंत में देखिए, पंजाब की 5 चर्चित फोटो, जो खूब वायरल हुईं… (इनपुट: जालंधर से जगमोहन शर्मा, लुधियाना से राजेश भट्ट, चंडीगढ़ से अमित शर्मा व विनोद राणा, शिमला से देवेंद्र हेटा।)
https://ift.tt/VA87SdE
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply