पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी अब पार्टी प्लेटफॉर्म पर ही नहीं बल्कि निजी कार्यक्रमों में तक नजर आने लगी है। यही हालात हाल ही में अमेठी से सांसद व गांधी परिवार के बेहद करीबी किशोरी लाल गांधी की बेटी की शादी का फंक्शन लुधियाना के मैरिज पैलेस में हुआ। वहां पर भी पंजाब प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व सीएम चन्नी-आशु में गुटबाजी देखने को मिली। पंजाब कांग्रेस के शीर्ष नेता अपने-अपने गुट के नेताओं के साथ समारोह में शामिल हुए। यहां तक कि समारोह में जो फोटो सेशन हुआ, उसमें भी पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी-पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु गुट के नेता अलग-अलग ही दिखे। कांग्रेस में कैसे नजर आए 2 गुट, जानिए…. पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी आशु गुट के साथ दिखे
शादी समारोह में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व मंत्री राणा गुरजीत व अन्य नेता पहुंचे। चन्नी शादी समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के साथ रहे। उन्होंने ही चन्नी को किशोरी लाल परिवार के साथ मिलाया। चन्नी के साथ राजा वड़िंग गुट का एक भी सदस्य नहीं दिखा। चन्नी के साथ पूर्व मंत्री राणा गुरजीत व आशु के गुट के स्थानीय नेता नजर आए। किशोरी लाल व उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने विशेष पगड़ी पहनी थी। जैसे पगड़ी किशोरी लाल व अन्य घरातियों ने पहनी थी वैसी ही पगड़ी पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने भी पहनी थी। पार्टी में आने वाले कांग्रेस के बड़े नेताओं को आशु ही रिसीव कर रहे थे। पार्टी के उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व अन्य राज्यों से भी नेता पहुंचे थे। आशु को अलग-थलग समझने वाले नेताओं ने जब शादी में आशु के सिर पर घरातियों वाली पगड़ी देखी तो वो चौक गए और उन्हें आशु के गांधी परिवार के लिंक समझ आ गए। राजा वड़िंग के साथ दिखे सांसद रंधावा और बैंस
अरमिंदर सिंह राजा वड़िंग के साथ पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा भी दिखे। इसके अलावा लुधियाना के पूर्व विधायक सुरिंदर डावर, संजय तलवाड़, कुलदीप वैद, सिमरजीत सिंह बैंस व अन्य नेता दिखे। खास बात यह है कि राजा वड़िंग के ग्रुप के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री और पंजाब के पूर्व प्रभारी अजय माकन भी दिखे। अजय माकन को शादी समारोह में लेकर पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पहुंचे। बैंस खुद कार ड्राइव करके लाए। यही नहीं अजय माकन जितनी देरी शादी समारोह में रहे सिमरजीत सिंह बैंस उनके बिल्कुल करीब घूमते रहे। सिमरजीत सिंह बैंस वर्तमान में अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग गुट के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। कांग्रेस में गुटबाजी के भीतर क्या मायने…
https://ift.tt/FYS1hlT
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply