DniNews.Live

पंचकूला में साले ने की जीजा की हत्या:बहन की लव मैरिज से नाराज, दोस्तों के साथ घेरा, चाकूओं से किए वॉर

हरियाणा के पंचकूला में साले ने जीजा की दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ आया था। हत्या की घटना के बाद पंचकूला क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 सामान्य अस्पताल में रखवाया गया है। पंजाब के बलटाना निवासी शिवम सुबह करीब साढे 8 बजे अपनी मां को फैक्ट्री में छोड़ने के लिए पंचकूला के अभयपुर आया था। जहां से लौटते समय पंचकूला के बॉर्डर एरिया पर उसके साले शिवम ने उसे अपने दो अन्य दोस्तों के साथ घेर लिया। तीनों आरोपियाें ने बाइक सवार शिवम पर चाकूओं से वॉर किया। चाकू उसके छाती व पीठ व सिर में लगे हुए थे । गंभीर हालात में शिवम को पंचकूला के सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन सामान्य अस्पताल पहुंचे। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने मृतक की छाती पर करीब 5 वॉर किए थे।
4 पॉइंट में जानिए कैसे लव मैरिज बनी मौत का कारण…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *