DniNews.Live

पंचकूला में प्रतिबंधित दवा की खेप पकड़ी:मुज्जफरनगर से लेकर आया था आरोपी, पहली बार में ANC स्टाफ ने दबोचा

हरियाणा के पंचकूला में एंटी नॉरकोटिक्स सेल की टीम ने प्रतिबंधित दवा की बड़ी खेप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 25 हजार प्रतिबंधित दवा के कैप्सूल बरामद किए गए है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ चल रही है। पंचकूला डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह ने बताया कि एंटी नॉरकोटिक्स टीम ने इंचार्ज प्रवीन मलिक के नेतृत्व में प्रतिबंधित दवा के साथ एक व्यक्ति को पंचकूला के पिंजौर सेक्टर-30 में काबू किया। आरोपी के पास से लोमोटिल की 25,920 टैबेलेट बरामद की। काबू किए आरोपी ने पूछताछ में खुद को पंचकूला के सूरजपुर निवासी मंगू उर्फ मंगा सिंह बताया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्रतिबंधित दवा की खेप उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर से लेकर आया था। सप्लाई और खरीद के ठिकानों पर छापेमारी एएनसी टीम इंचार्ज प्रवीन मलिक के अनुसार आरोपी से अभी पूछताछ चल रही है। जिसको साथ लेकर उन ठिकानों पर भी छापेमारी की जाएगी, जहां से लेकर आया है। वहीं आरोपी ने अभी यह भी खुलासा नहीं किया है कि वह किसके कहने पर यहां लेकर आया था। आरोपी 53 साल का है और खेती का काम करता है, जिसने मानकपुरा गांव में ठेके पर जमीन ले रखी है। अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई मामला भी दर्ज नहीं है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *