न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी लागू करने की उठी आवाज

भास्कर न्यूज| घोसी अहियासा गांव में अखिल भारतीय किसान सभा का घोसी अंचल सम्मेलन प्रेम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में शुरू हुई। किसान सभा के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार ने किया सम्मेलन में बिहार राज्य किसान सभा के राज्य कोषाध्यक्ष सोने लाल यादव उपस्थित थे। सम्मेलन में 100 किसान प्रतिनिधि उपस्थित हुए। सम्मेलन का उद्घाटन सोने लाल यादव ने किया। सम्मेलन को सीपीएम के जिला सचिव जगदीश प्रसाद, सीटू के नेता दिनेश प्रसाद, किसान सभा के जिला सचिव ओम प्रकाश सिंह, अध्यक्ष दिलीप कुमार, बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष राम प्रसाद पासवान ने संबोधित किया। सम्मेलन का रिपोर्ट शत्रुघ्न प्रसाद ने पेश किया। रिपोर्ट पर बहस में किसान प्रतिनिधि अरुण कुमार रविंद्र कुमार सहित कई किसान प्रतिनिधियों ने अपना बहुमूल्य सुझाव दिया। वक्ताओं ने किसानों के हित के खिलाफ कृषि संबंधित है। ट्रेड समझौता भारत सरकार अमेरिका से जो किया है उसे वापस लेने, नई बिजली बिल विधेयक 2025, स्मार्ट मीटर हटाने किसानों के फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी करने श्रमिक विरोधी चार लेबर कोर्ट वापस करने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में और केंद्र सरकार की किसान और मजदूर विरोधी कदमों का विरोध करते हुए विस्तार से किसानों की समस्याओं और उनके निदान पर अपनी अपनी बातों को रखा।


https://ift.tt/raOocEu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top