DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

न्यूजीलैंड में सिख समुदाय के नगर कीर्तन का विरोध:लोकल लोगों के ग्रुप ने रास्ता रोका; बैनर में लिखा- ये न्यूजीलैंड है, इंडिया नहीं

न्यूजीलैंड में लोकल लोगों ने सिख समुदाय की तरफ से निकाले जा रहे नगर कीर्तन का विरोध कर दिया। उन्होंने नगर कीर्तन का रास्ता रोक दिया। इसके बाद आगे खड़े होकर हाका प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘दिस इज न्यूजीलैंड, नॉट इंडिया’ यानी यह न्यूजीलैंड है, भारत नहीं और ‘न्यूजीलैंड को न्यूजीलैंड ही रहने दो, यह हमारी जमीन है, यही हमारा स्टैंड है’ के बैनर लहराए। यह प्रदर्शन शनिवार को हुआ। उस वक्त सिख समुदाय का नगर कीर्तन गुरुद्वारे लौट रहा था। हालांकि न्यूजीलैंड पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीचबचाव किया और प्रदर्शनकारियों को हटा दिया। न्यूजीलैंड में सिखों के नगर कीर्तन और विरोध के 2 PHOTOS… सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… गुरुद्वारे लौट रहा था नगर कीर्तन
शनिवार को न्यूजीलैंड के साउथ ऑकलैंड में सिख समुदाय की तरफ से नगर कीर्तन निकाला जा रहा था। सिख लीडर सन्नी सिंह ने बताया कि यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा नानकसर ठाठ इशर दरबार, मनुरेवा से शुरू हुआ था। इलाके में घूमने के बाद नगर कीर्तन गुरुद्वारे में लौट रहा था। गुरुद्वारे के करीब पहुंचते ही आए प्रदर्शनकारी
सन्नी सिंह के मुताबिक जब नगर कीर्तन गुरुद्वारे के करीब पहुंचा तो करीब 30 से 35 लोगों का लोकल ग्रुप वहां आ गया। उसने आगे खड़े होकर नगर कीर्तन का रास्ता रोक दिया। उन्होंने वहां नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद उन्होंने हाका प्रदर्शन किया। उनके हाथ में बैनर भी पकड़े हुए थे। असमंजस में पड़ा सिख समुदाय, संयम रखा
इस दौरान न्यूजीलैंड के प्रदर्शनकारियों और उनकी नारेबाजी से सिख समुदाय के लोग असमंजस में पड़ गए क्योंकि विरोध की कोई ऐसी वजह नहीं थी। हालांकि सिख समुदाय ने पूरा संयम रखा और लोकल प्रदर्शनकारियों को आपस में भिड़ने का कोई मौका नहीं दिया। इसके बाद वहां पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को एक-दूसरे से न भिड़ने के लिए कहा। कुछ देर के बाद प्रदर्शनकारियों का ग्रुप एक साइड हो गया और नगर कीर्तन गुरुद्वारे में चला गया। क्या है हाका प्रदर्शन, जो न्यूजीलैंड के लोगों ने किया…


https://ift.tt/c46p3EM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *