लखनऊ के विकासनगर थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने नौकरी का झांसा देकर संपर्क बढ़ाया। इसके बाद मिलने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि उससे 3.80 लाख रुपए भी ऐंठ लिए। एसओ विकास नगर आलोक सिंह ने बताया कि 1 मार्च 2026 को पीड़िता की शिकायत पर विकासनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात सेक्टर एफ जानकीपुरम निवासी अंकुर अग्रवाल नाम के व्यक्ति से नौकरी के सिलसिले में हुई थी। अंकुर ने पीड़िता को नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 3.80 लाख रुपए हड़प लिए। आरोप है कि उसने बहला-फुसलाकर पीड़िता के साथ उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, गर्भवती होने पर आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर गर्भपात करा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार-शनिवार की बीच रात करीब 12:50 पर आरोपी को जानकीपुरम सेक्टर-एफ स्थित उसके घर के सामने से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया।

Leave a Reply