DniNews.Live

नोएडा सेक्टर-76 के पास बिल्डिंग में भीषण आग:15 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, शॉट सर्किट हो सकती है वजह, लाखों का सामान जला

नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित विशाल मेगा मार्ट में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते ग्राउंड फ्लोर से लेकर दूसरी मंजिल तक पूरी बिल्डिंग इसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए करीब 15 दमकल गाड़ियों को लगाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए करीब तीन घंटे के बाद आग पर नियंत्रण पाया। आग की लपटें और धुआं काफी दूर से दिखाई दे रहा था, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता था।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग की वजह से बिल्डिंग में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मार्ट खुला नहीं था। ऐसे में न तो यहां कोई स्टॉफ था और न ही ग्राहक। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस और फायर विभाग की टीमें पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं। फिलहाल, प्रशासन द्वारा बिल्डिंग की सुरक्षा और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आ सकेगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *