नोएडा में IGL लगाएगी सीबीजी प्लांट:300 TPD कचरे से बनेगी बायोगैस, प्राधिकरण ने दी मंजूरी


                 नोएडा में IGL लगाएगी सीबीजी प्लांट:300 TPD कचरे से बनेगी बायोगैस, प्राधिकरण ने दी मंजूरी

नोएडा में IGL लगाएगी सीबीजी प्लांट:300 TPD कचरे से बनेगी बायोगैस, प्राधिकरण ने दी मंजूरी

नोएडा में गीले कचरे के निस्तारण के लिए आईजीएल सीबीजी प्लांट लगाएगा। प्राधिकरण को इसकी सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। 300 टन क्षमता के इस प्लांट पर करीब 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे बनने वाली बायोगैस का उपयोग शहर में ही किया जाएगा। यह प्लांट अस्तौली में लगाया जाएगा। नोएडा में वर्तमान में करीब 1000 टीडीपी कूड़ा निकल रहा है। भविष्य में यह बढ़कर 1200 से 1500 टीडीपी तक हो सकता है। प्राधिकरण का एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड के साथ कुल 600 टीडीपी कचरे के निपटारे का एग्रीमेंट है। इस प्लांट के निर्माण का करीब 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा 40 टीडीपी क्षमता के छह डिसेंट्रलाइज्ड इंटीग्रेटेड म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, यानी कुल 240 टीडीपी, लगाए जा रहे हैं। 500 टीडीपी तक बढ़ सकती है क्षमता
अब प्राधिकरण 300 टीडीपी का एक नया इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट भी लगाने जा रहा है, जिसकी क्षमता बढ़ाकर 500 टीडीपी तक की जा सकती है। यहां एक ही स्थान पर गीले और सूखे कूड़े का निस्तारण होगा। इसे अस्तौली में 16.66 एकड़ जमीन पर स्थापित किया जाएगा। इससे शहर में निकलने वाले कचरे से बायोगैस बनाई जाएगी, जिसका प्रयोग शहर में ही किया जाएगा। कचरा ले जाने की जिम्मेदारी कंपनी की होगी
प्राधिकरण ने बताया कि शहर से कचरा उठाकर प्लांट तक लाने की जिम्मेदारी भी कंपनी की होगी। इससे प्राधिकरण का ट्रांसपोर्टेशन खर्च बचेगा। प्राधिकरण कंपनी को जमीन उपलब्ध करा रहा है, जिससे बड़े स्तर पर वेस्ट का निस्तारण किया जा सके। वहीं सेक्टर-145 में पड़े करीब 7 लाख टन कूड़े के निस्तारण के लिए कंपनी का चयन कर लिया गया है। जल्द ही यहां भी कूड़ा निस्तारण का काम शुरू हो जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein