नोएडा के चोटपुर कालोनी में दो व्यक्ति सेफ्टी टैंक में गिर गए। दोनों की मौत हो गई। जबकि बचाव के लिए उतरा पड़ोसी भी बेहोश हो गया। अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। वह स्वस्थ्य है। मृतकों की पहचान चंद्र भान 40 साल और राजू 26 साल है। दोनों सगे भाई है। पुलिस ने बताया कि डायल-112 पर सूचना मिली थी कि दो चोटपुर कालोनी के दो व्यक्ति अपने घर के सेफ्टी टैंक में गिर गए है। दोनों व्यक्ति बुलंशहर के निवासी है। इन लोगों ने चोटपुर कालोनी में मकान लिया था। दोनों ही खोड़ा में कारपेंटर का काम करते थे। सोमवार को चंद्रभान सेफ्टी टैंक पर खड़ा था। अचानक टैंक की पटिया टूट गई। जिससे वो नीचे गिर गया। उसका छोटा भाई चंद्र भान को बचाने के लिए नीचे कूदा तो दोनों ही बेहोश हो गए। दम घुटने के कारण सेफ्टी टैंक से निकल नहीं पाया। बाद में उन्हें बचाने के लिए एक पड़ोसी हेमंत निवासी बुलंदशहर नीचे जाने लगे। गैस का फ्लो ज्यादा होने के कारण वो बाहर आ गए। बेहोशी आने से उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों भाइयों को कटर की सहायता से फर्श काटा गया। जिसके बाद दोनों को बाहर निकाला गया। अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने चंद्रभान उम्र करीब 40 वर्ष और राजू उम्र 26 वर्ष को मृत घोषित कर दिया गया है। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
https://ift.tt/1m5ny0e
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply